लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने जेल की जगहों पर आईओसी के 12 बिक्री केन्द्र खोलने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 00:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने बृहस्पतिवार को पंजाब जेल विकास बोर्ड (पीपीडीबी) की जमीनों पर इंडियन आयल कार्पोरेशन के 12 खुदरा बिक्री केन्द्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

नवगठित पीपीडीबी की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुये अमरिन्दर सिंह को अधिकारियों ने सूचित किया की इस परियोजना से जेल में अच्छा आचरण करने वाले 400 कैदियों को काम मिलेगा और सरकार को हर महीने 40 लाख रुपये का राजस्व भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री को बोर्ड के सदस्य सचिव और जेल के अतिरिक्त डीजीपी प्रवीन सिन्हा ने बताया कि अच्छा व्यवहार करने वाले कैदियों को काम दिया जायेगा और इसमें महिला कैदियों को प्राथमिकता दी जायेगी।

राज्य सरकार की जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुये कहा गया है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जेल कैदियों द्वारा तैयार सभी उत्पादों के लिये ब्रांड नाम ‘‘उजाला पंजाब’’ को भी मंजूरी दी। इस मौके पर जेल परिसरों में स्थित सभी कारखानों को बोर्ड द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में लेने को भी मंजूरी दी गई। पंजाब की जेलों में वर्तमान में चलने वाली गतिविधियां पीपीपी नमूने के तहत चलती हैं वहीं नाभा स्थित खुली जेल में वाणिज्यिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

सिन्हा ने मुख्यमंत्री को बताया कि बोर्ड के तहत जेल स्थित कारखानों में चादरें, तौलिये, फर्नीचर, स्टेशनरी, साबुन और सेनिटाइजर का उत्पादन किया जायेगा। सिन्हा ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि इन उत्पादों को मौजूदा प्रावधानों के तहत विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा खरीदा जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट