लाइव न्यूज़ :

तकनीकी वस्त्र क्षेत्र के लिये निर्यात संवर्धन परिषद स्थापित करने के वास्ते प्रस्ताव आमंत्रित

By भाषा | Updated: December 2, 2020 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर सरकार ने तकनीकी वस्त्रों के लिये अलग से निर्यात संवर्धन परिषद की स्थापना के लिये निर्यातक संगठनों और व्यापारिक संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 26 फरवरी 2020 को हुई बैठक में तकनीकी वस्त्रों के लिये अलग से निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसी) बनाने को मंजूरी दी थी।

कपड़ा मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि इस मंजूरी के बाद यह तय किया गया है कि मंत्रालय में अलग से ईपीसी स्थापित की जानी चाहिये। ‘‘इसे देखते हुये कंपनी कानून अथवा सोसायटी पंजीकरण कानून के तहत पंजीकृत निर्यातक संगठनों और व्यापारिक संस्थाओं से तकनीकी वस्त्र क्षेत्र के लिये एक निर्यात संवर्धन परिषद गठित किये जाने को लेकर प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते हैं।’’

परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे इस उभरते क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और घरेलू विनिर्माण क्षमता मजबूत होगी।

सरकार ने जनवरी 2019 में 207 सामानों को तकनीकी वस्त्र के तौर पर अधिसूचित किया है। इनमें 12 उत्पाद परिधानों के हैं। इन 12 उत्पादों का वैश्विक बाजार 11 अरब डालर का आंका गया है। जबकि इसमें भारत का निर्यात मात्र 9.30 करोड़ डालर का ही रहा है।

शक्तिवेल ने कहा कि इन आंकड़ों से यह संकेत मिलता है यदि एक समर्पित तौर पर निर्यात संवर्धन गतिविधियां चलाई जाती हैं तो इस क्षेत्र में ऐसे उत्पादों के निर्यात की व्यापक संभावनायें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट