लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 78 रुपये के पार, तेल के 15वें दिन भी बढ़े दाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2018 19:15 IST

देश भर में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से उछाल हो रहा है। हर रोज दाम बढ़ रहे है। जिस वजह से आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मई:   देश भर में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से उछाल हो रहा है। हर रोज दाम बढ़ रहे है। जिस वजह से आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार 15वें दिन रविवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पेट्रोल-डीजल के दामों ने लगाई आग, पढ़ें IOCL चेयरमैन से लेकर धर्मेंद्र प्रधान तक की प्रतिक्रिया

 इसके साथ ही आज 15वें दिन दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गई है।  रविवार को तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा तेल के दाम में हुए संशोधन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल का भाव शनिवार के 77.97 रुपये प्रति लीटर से 15 पैसे बढ़कर 78.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

जबकि मुंबई में रविवार को पेट्रोल 85.93 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 81.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल एक दिन पहले के 80.61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 80.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम में हो रही लगातार बढ़ोतरी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई हालिया तेजी के कारण हुई है। 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कोर्ट में याचिका, GST के तहत लाने की मांग

वहीं, सरकार दामों को जल्द कम करने की बात कही है।वहीं, लगातार बढते दामों पर सरकार को आड़े हाथों लिया जा रहा है। 2014-15 में एनडीए सरकार को पेट्रोलियम सेक्टर से मिलने वाला राजस्व 3,32,620 करोड़ रुपये था, 2016-17 में यह बढ़कर 5,24,304 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

भारतदिल्ली में मंत्री पंकज सिंह ने बस से किया सफर, लोगों से की खास अपील

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा