लाइव न्यूज़ :

बैंक FD से अधिक ब्याज देती है ये योजना, 31 मार्च तक निवेश करने पर मिलेगा फायदा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 29, 2022 12:10 IST

अगर वरिष्‍ठ नागरिक 31 मार्च 2022 से पहले प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) को खरीदते हैं तो उन्हें प्रति वर्ष 7.40 प्रतिशत की गारंटी पेंशन मिलेगी जोकि दस साल की अवधि के लिए मासिक रूप से देय है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री वय वंदना योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा किया जाता है।पेंशन की यह सुनिश्चित दर 31 मार्च 2022 तक खरीदी गई सभी पॉलिसियों के लिए 10 वर्ष की पूर्ण पॉलिसी अवधि के लिए देय होगी।

नई दिल्ली: ऐसी कई योजनाएं मौजूद हैं जो वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए लाभदायक होती हैं। ऐसे में इन बचत योजनाओं के जरिए वरिष्‍ठ नागरिक हर महीने 1,000 रुपये से 9,250 रुपये के बीच पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इसी में से एक स्कीम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) है, जिसमें वरिष्‍ठ नागरिक 31 मार्च 2022 तक निवेश कर सकते हैं। यह उन बुजुर्गों के लिए सबसे लोकप्रिय पेंशन कार्यक्रम है जो अपने जीवन के बाद के वर्षों में पेंशन लाभ अर्जित करना चाहते हैं। 

बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है। हालांकि, इस योजना में निवेश करते समय यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वर्ष भर में बेची जाने वाली पॉलिसियों के लिए पेंशन की निर्धारित दरों की समीक्षा और अनुमोदन वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में किया जाएगा। अगर वरिष्‍ठ नागरिक 31 मार्च 2022 से पहले इस पॉलिसी को खरीदते हैं तो उन्हें प्रति वर्ष 7.40 प्रतिशत की गारंटी पेंशन मिलेगी जोकि दस साल की अवधि के लिए मासिक रूप से देय है। 

वहीं, एलआईसी की वेबसाइट पर जारी किए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि यह योजना वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए मासिक देय 7.40 प्रतिशत प्रति वर्ष की सुनिश्चित पेंशन प्रदान करेगी। पेंशन की यह सुनिश्चित दर 31 मार्च 2022 तक खरीदी गई सभी पॉलिसियों के लिए 10 वर्ष की पूर्ण पॉलिसी अवधि के लिए देय होगी। अधिक जानकारी के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

PMVVY की पात्रता के बारे में जानें

(1) यदि आप दस साल की पॉलिसी अवधि तक जीवित रहते हैं, तो आपको चुने गए विकल्प के आधार पर प्रत्येक अवधि के अंत में किश्तों में पेंशन मिलेगी।

(2) यदि पॉलिसीधारक की दस वर्ष की पॉलिसी अवधि के भीतर मृत्यु हो जाती है तो खरीद मूल्य लाभार्थी को वापस कर दिया जाएगा। वहीं, पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि के अंत तक जीवित है, तो उसे खरीद मूल्य और अंतिम पेंशन भुगतान मिलेगा।

(3) यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इस नीति योजना में कुल योगदान राशि 15 लाख रुपये है।

टॅग्स :Life Insurance CorporationLICजीवन बीमाlife Insurance
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम