लाइव न्यूज़ :

बिजली क्षेत्र के उपक्रमों को साल की शुरूआत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लिये बोली लगाने को मंजूरी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर बिजली मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले केंद्रीय लोक उपक्रमों (सीपीएसयू) को उनके बही-खातों की स्थिति के आधार पर पहले से तय नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लिये साल की शुरूआत में बोली लगाने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी देने का निर्णय किया है।

बिजली मंत्री आर के सिंह की अध्यक्षता में विद्युत क्षेत्र के केंद्रीय लोक उपक्रमों द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने को लेकर कार्य योजना पर हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया।

मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में विद्युत क्षेत्र के सीपीएसयू द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने को लेकर कार्य योजना पर बैठक हुई।’’

बैठक में सभी जल विद्युत उपक्रम, एनटीपीसी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) तथा सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बयान के अनुसार बैठक में यह निर्णय किया गया कि मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय लोक उपक्रमों (सीपीएसयू) को उनके वित्तीय लेखा-जोखा की स्थिति के आधार पर पहले से तय नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लिये साल की शुरूआत में बोली लगाने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दी जाएगी।

मिनी रत्न दायरे में आने वाले सीपीएसयू के बोर्ड की निवेश मंजूरी की शक्ति बढ़ाने का मामला लोक उद्यम विभाग के समक्ष उठाया जाएगा। इसके साथ ही नवीकरण ऊर्जा क्षेत्र में आंतरिक प्रतिफल की दर को 10 से आठ प्रतिशत करने के प्रस्ताव को भी वित्त मंत्रालय के समक्ष रखा जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट