लाइव न्यूज़ :

नीति निर्माता नवोन्मेष से होने वाले बदलावों का पूर्वानुमान लगायें, सकारात्मक तरीके से निबटें: ट्राई

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर दूरसंचार नियामक ट्राई के अध्यक्ष पी डी वाघेला ने शुक्रवार को कहा कि दस साल से भी कम समय में मोबाइल संचार की नई पीढ़ी सामने आएगी। उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए नियामकों और नीति निर्माताओं को प्रौद्योगिकी संबंधी परिवर्तनों पर गहराई से नजर रखनी चाहिए, नवोन्मेष आधारित बदलावों का पूर्वानुमान लगाना चाहिए और इनसे प्रभावी एवं सकारात्मक ढंग से निबटना चाहिए।

वाघेला ने कहा कि नियामकों को सुविधाजनक, लचीला, अनुकूल और सरल नियमों वाला परिवेश बनाना चाहिए।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2021 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के प्रमुख ने कहा, ‘‘हम ऐसे दौर में हैं जहां अगले दस साल से भी कम समय में मोबाइल संचार की नई पीढ़ी देखेंगे। मिसाल के तौर पर, 5जी तकनीक अभी तक पूरी तरह से लागू भी नहीं हो पाई है कि 6जी प्रौद्योगिकी की चर्चा शुरू हो गई।’’

उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए नियामकों और नीति निर्माताओं को प्रौद्योगिकी संबंधी परिवर्तनों पर गहराई से नजर रखनी चाहिए, नवोन्मेष आधारित बदलावों का पूर्वानुमान लगाना चाहिए और इनसे प्रभावी एवं सकारात्मक ढंग से निबटना चाहिए।

वाघेला ने कहा कि डेटा (इंटरनेट) अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नियामक रूपरेखा पर परामर्श-पत्र लाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए यह बेहद आवश्यक है कि वह डिजिटल अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। यह परामर्श-पत्र डेटा केंद्रों की स्थापना, सामग्री वितरण नेटवर्क और परस्पर आदान-प्रदान समेत अन्य पहलुओं से संबंधित होगा।’’

वाघेला ने कहा कि इस पत्र के जरिए ट्राई यह पता करने का प्रयास करेगा कि अड़चनों को दूर करके भारत डेटा अर्थव्यवस्था में किसी तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?