लाइव न्यूज़ :

PNB Scam: 11,300 करोड़ की जालसाजी के बाद पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों गिरावट का दौर जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 16, 2018 14:33 IST

शुक्रवार सुबह शेयर बाजार खुलने के साथ ही पीएनबी के शेयर 125.70 रुपये की दर से खुले लेकिन तीन घंटे बाद ही इसमें भारी गिरावट देखने को मिली।

Open in App

नई दिल्ली, 16 फरवरी। पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार 300 करोड़ की जालसाजी का मामला सामने आने के बाद शेयर मार्केट में पीएनबी के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह शेयर बाजार खुलने के साथ ही पीएनबी के शेयर 125.70 रुपये की दर से लाल निशान के साथ खुले। तीन घंटे बाद ही इसमें गिरावट देखने को मिली। दोपहर करीब 12 बजे पीएनबी के शेयर 120 रुपये की दर पर जा पहुंचे, लेकिन करीब 12:30 बजे निम्न स्तर के उछाल के साथ इसकी दर 122.70 रुपये पर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: करोड़ों के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी छोड़ चुके हैं देश, बीजेपी और कांग्रेस ने बताया एक दूसरे को जिम्मेदार

इससे पहले गुरुवार को कारोबारी शुरुआत से ही पीएनबी के शेयरों में 7 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में घपलेबाजी की खबर सामने आने के बाद बुधवार को बैंक के शेयरों की कीमतों में करीब 10 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बीते तीन महीनों में पीएनबी के शेयर इतने निचले स्तर पर इससे पहले दर्ज नहीं किए गए थे।

यह भी पढ़ें: पीएनबी घोटालाः आरोपी नीरव की पत्नी व भाई पर कसा शिकंजा, जारी किया गया नोटिस

बता दें कि पीएनबी ने जनवरी 2018 में सीबीआई में दक्षिण मुंबई स्थित अपनी शाखाओं से करीब 280 करोड़ रुपये की जालसाजी की शिकायत की थी, लेकिन इसी हफ्ते बैंक ने कहा कि ये घोटाला करीब 11300 करोड़ रुपये का हो सकता है। इस घोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी,  मेहुल चौकसी एवं अन्य के खिलाप एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।  

यह भी पढ़ें: 11300 करोड़ का घोटाला, PNB ने 8 और कर्मचारियों को किया निलंबित, नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल नोटिस जारी

नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है। देश के बाहर आरोपी नीरव मोदी के होने की सूचना के बाद इंटरपोल को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, डिफ्यूजन नोटिस जारी कर इंटरपोल के जरिए नीरव मोदी और अन्य सहयोगियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)शेयर बाजारनीरव मोदीप्रवर्तन निदेशालयसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती