लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: सीबीआई ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 16, 2018 12:52 IST

सीबीआई और ईडी पंजाब नेशनल बैंक के 11300 करोड़ रुपये के साथ हुए कथित घोटाले की जाँच कर रहे हैं। मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी जनवरी में ही देश छोड़ कर जा चुके हैं।

Open in App

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गीतांजलि ग्रुप ऑफ कंपनीज के मेहुल चोकसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई की एफआईआर में चोकसी से जुड़ी तीन कंपनियाँ गीतांजलि जेम्स, गिली इंडिया और नक्षत्र ब्रांड लिमिटेड शामिल हैं। सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की 13 फ़रवरी को 11300 करोड़ रुपये की जालसाजी की शिकायत के मामले में चोकसी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। सीबीआई पिछले महीने नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ पीएनबी बैंक के साथ 280 करोड़ रुपये की जालसाजी का मामला दर्ज कर चुकी है। पीएनबी ने इसी हफ्ते कहा कि ये घोटाला 11300 करोड़ रुपये तक का हो सकता है। पीएनबी के अनुसार उसके दक्षिण मुंबई स्थिति शाखाओं से बैंक कर्मचारियों की मिली भगत से ये घोटाला किया गया होगा। 

पंजाब नेशनल बैंक इस घोटाले में शामिल होने के संदेह में अब तक 18 कर्मचारियों को निलंबत कर चुका है। इनमें से 10 लोग शुक्रवार (16 फरवरी) को निलंबित किये गये। निलंबित किए गए कर्मचारियों में जनरल मैनेजर स्तर के भी अधिकारी शामिल हैं।

आगे पढ़ें: जानिए पीएनबी घोटाले और नीरव मोदी मामले में किसने क्या कहा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ आर्थिक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। नीरव मोदी सीबीआई द्वारा मामला दर्ज करने से पहले ही एक जनवरी को देश छोड़ चुके हैं। नीरव मोदी के परिवार की पत्नी एवं अन्य सदस्य भी जनवरी में ही देश छोड़ चुके हैं। पीएनबी ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में 280 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।

विभिन्न एजेंसियों ने शुक्रवार को नीरव मोदी से जुड़े कई ठिकानों पर छापा मारा। सीबीआई ने गुरुवार (15 फ़रवरी) को नीरव मोदी के ठिकानों पर छापा मारकर 5100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला