लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाल: मेहुल चोकसी ने सीबीआई से कहा, तबियत खराब है भारत नहीं आ सकता

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 8, 2018 13:05 IST

मेहुल चोकसी ने सीबीआई से एक अन्य बहाना कर कहा है कि मेरा पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च।  पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने भारत वापस लौटसे से मना कर दिया है। मेहुल चोकसी ने सीबीआई को जवाब देते हुए कहा है कि, तबियत खराब होने के चलते मैं सफर करने की हालत में नहीं हूं। पीछले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में दिल की बीमारी का इलाज करवाया है लेकिन अब तक यह पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। इसके अलावा मेहुल ने सीबीआई से एक अन्य बहाना कर कहा है कि मेरा पासपोर्ट भी रद्द कर दिया है। 

मेहुल ने कहा कि, मेरा पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। इस सिलसिले में मैंने मुंबई स्थित पासपोर्ट ऑफिस से कारण पूछा कि मेरा पासपोर्ट क्यूं रद्द किया गया है, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। इससे पहले बीते रविवार को सीबीआई ने नीरव मोदी ग्रुप ऑफ कंपनी के 2 कमर्चारियों सहित एक ऑडिटर और गीतांजलि ग्रुप ऑफ कंपनीज के 1 डायरेक्टर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गिए अधिकारियों में मनीष के बोसामिया और मौजूदा फाइनेंस मैनेजर अनिल पंड्या फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड के मौजूदा एजीएम (ऑपरेशन) शामिल हैं। 

बता दें कि इससे पहले बीते मंगलवार पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मामले में आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर को और एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को सीएफआईओ (serious froud investigation office) की ओर से समन जारी कर मुंबई स्थित गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) के समक्ष पेश करने के लिए कहा गया था।

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर हुए 11300 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद बैंकों से लिए जाना वाला लोन पूरे देश में चर्चा का विषय है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2016-17 में भारत में हुई 86 प्रतिशत वित्तीय जालसाजी बैंकों से कर्ज से जुड़ी थी।पंजाब नेशनल बैंक से साथ वित्त वर्ष 2016-17 में हुई वित्तीय जालसाजियों में 99 प्रतिशत लोन से जुड़ी हुई है।  

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)मेहुल चौकसीसीबीईनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित