लाइव न्यूज़ :

भारत के UPI से लिंक हुआ सिंगापुर का PayNow, पीएम मोदी ने इसे बताया दोनों देशों के नागरिकों के लिए एक तोहफा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 21, 2023 11:54 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर के ‘पे नाउ’ को आपस में जोड़ना भारत-सिंगापुर के संबंधों के लिए एक नया मील का पत्थर है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि आज यूपीआई भारत में सबसे पसंदीदा भुगतान प्रणाली बन गई हैउन्होंने कहा कि अनेक विशेषज्ञों का ऐसा अनुमान है कि डिजिटल वॉलेट से होने वाला लेनदेन जल्द ही नकद लेनदेन को पीछे छोड़ देगापीएम ने कहा कि वर्ष 2022 में यूपीआई के जरिए 12,6,000 अरब रूपये से अधिक के 74 अरब लेनदेन हुए हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली लूंग मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर के 'पे नाउ' के बीच पैसा हस्तांतरण की लिंक सेवा की शुरुआत के साक्षी बने। ऐसे में पीएम मोदी ने कहा, "यूपीआई-पे नाउ लिंकेज (भारत और सिंगापुर के बीच) की शुरुआत दोनों देशों के नागरिकों के लिए एक तोहफा है, जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।" 

उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए भारत और सिंगापुर के लोगों को बधाई देता हूं। आज के दौर में टेक्नोलॉजी हमें कई तरह से आपस में जोड़ती है। फिनटेक एक ऐसा क्षेत्र है जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है। आमतौर पर ये एक देश की सीमा के भीतर सीमित है। लेकिन आज के लांच ने क्रॉस-बॉर्डर फिनटेक कनेक्टिविटी का एक नया अध्याय शुरू किया। इससे प्रवासी, पेशेवरों, छात्रों और उनके परिवारों को विशेष रूप से लाभ होगा।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "पिछले कुछ वर्षों में भारत ने नवाचार और आधुनिकीकरण के लिए अनुकूल वातावरण बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हमारे डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ा है। इससे डिजिटल कनेक्टिविटी के अलावा वित्तीय समावेशन को भी बल मिला है।"

उन्होंने ये भी कहा, "डिजिटल इंडिया कार्यक्रम ने शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण में अभूतपूर्व सुधार संभव किए हैं। भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की यही ताकत है कि कोविड के दौरान हम करोड़ों लोगों के बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर कर पाए।"

टॅग्स :UPIभारतनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम