लाइव न्यूज़ :

PhonePe: यूजरों की संख्या 25 करोड़, 92.5 करोड़ लेन-देन, जानिए आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2020 16:19 IST

फोनपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं संस्थापक समीर निगम ने कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2022 तक 50 करोड़ पंजीकृत उपयोक्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

Open in App
ठळक मुद्दे फोनपे के जरिये 83.5 करोड़ यूपीआई लेन-देन भी हुए। इसमें कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक रही।फोनपे के लिये अक्टूबर एक रिकॉर्ड महीना रहा। इस महीने 92.5 करोड़ लेन-देन हुए, जो अभी तक का सर्वोच्च स्तर है।हमने ‘करते जा, बढ़ते जा’ सूत्र पर अमल करते हुए भारतीय समाज के हर वर्ग के लिये नये व नवोन्मेषी उत्पादों को पेश करना जारी रखा है।

नई दिल्लीः फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी फोनपे ने सोमवार को कहा कि उसके उपयोक्ताओं (यूजरों) की संख्या 25 करोड़ को पार कर गयी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर में उसके सक्रिय मासिक यूजरों की संख्या 10 करोड़ से अधिक रही। इस दौरान 2.3 अरब ऐप सत्र दर्ज किये गये। कंपनी ने कहा, ‘‘फोनपे के लिये अक्टूबर एक रिकॉर्ड महीना रहा। इस महीने 92.5 करोड़ लेन-देन हुए, जो अभी तक का सर्वोच्च स्तर है।

कंपनी का सालाना कुल लेन-देन की दर भी 277 अरब डॉलर हो गयी। फोनपे के जरिये 83.5 करोड़ यूपीआई लेन-देन भी हुए। इसमें कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक रही।’’ फोनपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं संस्थापक समीर निगम ने कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2022 तक 50 करोड़ पंजीकृत उपयोक्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने ‘करते जा, बढ़ते जा’ सूत्र पर अमल करते हुए भारतीय समाज के हर वर्ग के लिये नये व नवोन्मेषी उत्पादों को पेश करना जारी रखा है। साथ ही हम भारत के हर शहर व हर गांव में सभी दुकानदारों के लिए डिजिटल लेन-देन को स्वीकार्य बना रहे हैं।’’ 

टॅग्स :फोनगूगलदिल्लीमुंबईइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?