लाइव न्यूज़ :

ओला ई-स्कूटर कारखाने का पहला चरण पूरा होने के करीब : सीईओ

By भाषा | Updated: June 26, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून ओला ई-स्कूटर के कारखाने का पहला चरण पूरा होने के करीब है।

ओला समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि उसका ई-वाहनों का उत्पादन जल्द शुरू हो जाएगा।

ओला ने पिछले साल तमिलनाडु में 2,400 करोड़ रुपये के निवेश अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर कारखाना लगाने की घोषणा की थी।

अग्रवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सिर्फ चार महीने में यह स्थान चट्टानों की कई एकड़ जमीन से दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया कारखाने में तब्दील हो गया। ओला के भविष्य के कारखाने का पहला चरण पूरा होने के करीब है। हमारे स्कूटर जल्द आएंगे। टीम ओला इलेक्ट्रिक ने शानदार काम किया। ’’

अग्रवाल ने कहा कि यह कारखाना पूरा होने के बाद करीब 10,000 रोजगार के अवसरों का सृजन करेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्कूटर विनिर्माण संयंत्र होगा। शुरुआत में इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 20 लाख इकाइयों की होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट