लाइव न्यूज़ :

दवा कंपनियों ने डब्ल्यूटीओ प्रमुख के समक्ष कोविड टीकों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता का मुद्दा उठाया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारतीय टीका निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रमुख एनगोजी ओकोंजो-इविएला के साथ यहां बैठक के दौरान कोविड-19 के टीके बनाने के लिए वैश्विक बाजारों से कच्चे माल की आसान उपलब्धता का मुद्दा उठाया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि टीका निर्माताओं ने यह भी आग्रह किया कि देशों को अतिरिक्त क्षमता के मुद्दे के अलावा इन कच्चे माल पर किसी भी तरह के निर्यात प्रतिबंध नहीं लगाने चाहिए।

बैठक में उद्योग मंडल सीआईआई दक्षिणी क्षेत्र की उपाध्यक्ष और भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा ईला, जैव प्रौद्योगिकी पर सीआईआई की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष और पैनासिया बायोटेक के प्रबंध निदेशक राजेश जैन तथा कैडिला फार्मास्युटिकल्स के कार्यकारी निदेशक (अनुसंधान) बकुलेश खमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।

सिनजीन इंटरनेशनल के मुख्य परिचालन अधिकारी महेश भालगट, बायोकॉन की उपाध्यक्ष शेफाली मिश्रा और भारत के औषधि महानियंत्रक वी जी सोमानी भी बैठक में शामिल हुए।

हाल में न्यूयॉर्क में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दुनिया भर में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय ढांचा की आवश्यकता बतायी और टीके से जुड़े कच्चे माल के लिए आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखने की जरूरत पर बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस