लाइव न्यूज़ :

Petrol Price: पेट्रोल व डीजल की कीमत में 83 दिन बाद 60 पैसे तक की बढ़ोत्तरी

By भाषा | Updated: June 7, 2020 20:43 IST

सरकारी कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये से बढ़कर 71.86 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देइसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर भारी उथल-पुथल होना रही।सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के तुरंत बाद इनकी कीमतें स्थिर हो गयी।

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को 83 दिन बाद 60 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की गयी। इसी के साथ सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में किए जाने वाले रोजाना बदलाव को दोबारा शुरू कर दिया। सरकारी कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये से बढ़कर 71.86 रुपये प्रति लीटर हो गयी।

इसी तरह डीजल की कीमत 69.39 रुपये से बढ़कर 69.99 रुपये प्रति लीटर हो गयी। एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में दैनिक बदलाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गयी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां नियमित अंतराल पर विमान ईंधन और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) कीमतों में बदलाव कर रही थीं। लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं।

इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर भारी उथल-पुथल होना रही। सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के तुरंत बाद इनकी कीमतें स्थिर हो गयीं। बाद में छह मई को सरकार के पेट्रोल पर 10 और डीजलर पर 13 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क और बढ़ाने के बावजूद इनकी कीमतें स्थिर बनी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाने से कंपनियों के जो लाभ हुआ उन्होंने इससे सरकार द्वारा बढ़ाए गए उत्पाद शुल्क की बढ़ोत्तरी की। इसी के साथ मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 59 पैसे बढ़कर क्रमश: 78.91 रूपये और 73.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी। चेन्नई में यह बढ़ोत्तरी 53 पैसा रही और पेट्रोल 76.07 रुपये प्रति लीटर हो गया।

डीजल की कीमत मुंबई में 58 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 68.79 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 55 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 66.17 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 68.22 रुपये से बढ़कर 68.74 रुपये प्रति लीटर हो गयी। भाषा शरद मनोहर मनोहर

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें