लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन वृद्धि

By भाषा | Updated: October 22, 2021 11:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के बाद शुक्रवार को देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

सरकारी खुदरा ईंधन विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 106.89 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 112.78 रुपये प्रति लीटर हो गयी।

मुंबई में डीजल अब 103.63 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 95.62 रुपये प्रति लीटर है।

कीमतों में बढ़ोतरी का यह लगातार तीसरा दिन है। 18 और 19 अक्टूबर को दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था जबकि उससे पहले लगातार चार दिन कीमतों में हर दिन 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी।

जहां पेट्रोल पहले ही देश के सभी प्रमुख शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर या उससे अधिक का आंकड़ा छू चुका है, डीजल भी एक दर्जन से अधिक राज्यों में उस स्तर को पार कर चुका है और श्रीनगर से लेकर चेन्नई तक कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है।

श्रीनगर में डीजल की कीमत 99.49 रुपये प्रति लीटर है जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 99.92 रुपये हो गयी है। स्थानीय करों के आधार पर कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं।

सितंबर के अंतिम सप्ताह में कीमतों में बदलाव में तीन सप्ताह के लंबे अंतराल को समाप्त करने के बाद से, पेट्रोल की कीमतों में यह 19वीं वृद्धि है और डीजल की कीमतों में 22वीं बार वृद्धि हुई है। तब से डीजल की कीमत में कुल 7.20 रुपये और पेट्रोल की कीमत में 5.70 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट