लाइव न्यूज़ :

दो दिन स्थिर रहने के बाद पेट्रोल के दाम में फिर गिरावट, डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, देखें आज का रेट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 16, 2018 08:13 IST

पेट्रोल की कीमतों में दो दिन के ठहराव के बाद एक बार फिर बदलाव हुआ है। पेट्रोल के भाव में एक बार फिर गिरवाट दर्ज  की गई है। वहीं डीजल की कीमत लगातार तीसरे दिन भी स्थिर बनी रही।

Open in App

नई दिल्ली, 16जून। पेट्रोल की कीमतों में दो दिन के ठहराव के बाद एक बार फिर बदलाव हुआ है। पेट्रोल के भाव में एक बार फिर गिरवाट दर्ज  की गई है। वहीं डीजल की कीमत लगातार तीसरे दिन भी स्थिर बनी रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल आठ पैसे सस्ता होकर 76.35 रुपए प्रति लीटर की दर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: 10 दिन में 1 रुपया पेट्रोल-डीजल का दाम नहीं घटा पाई सरकार, इस साल बढ़ा चुकी है 10 रुपये

वहीं इससे पहले बीती 29 मई को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.43 रुपए प्रति लीटर की दर से अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुच गई थी। आसमान छूती पेट्रोल डीजल की कीमतों के चलते लोगों ने सरकार की जमकर आलोचना भी की थी। लेकिन बीते कुछ दिनों में पेट्रोल की कीमतों में मामूल अंतर से गिरावट देखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती, 10 दिन बाद 1 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल

दिल्ली के अलावा कोलकाता में पेट्रोल आठ पैसे घटकर 79.02 रुपए, वहीं देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले महानगर मुंबई में भी पेट्रोल आठ पैसे घटकर 84.18 रुपए की दर पर पहुंच गया है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में नौ पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। चेन्नई में अब पेट्रोल 79.24 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

यह भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल के जरिए खजाना भर रही है मोदी सरकार, 'GST के दायरे में लाना मुश्किल'

बता दें कि सरकार सुधारों के मोर्चे पर कदम वापस किये बिना बिना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के समग्र समाधान को लेकर काम कर रही है। इस मामले में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने बीते दिनों मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह पेट्रोल और डीजल को आम जनता की पहुंच से बाहर जाने नहीं देंगे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :पेट्रोलडीजलपेट्रोल दाम बढ़ोत्तरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम