लाइव न्यूज़ :

भारत में त्योहार मनाने के लिए लोग ले रहे हैं खूब पर्सनल लोन, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: April 21, 2022 18:04 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि मूल्य के संदर्भ में व्यक्तिगत ऋण का आंकड़ा 2018 की दिसंबर तिमाही के 75,000 करोड़ रुपये की तुलना में दिसंबर, 2021 की तिमाही में दोगुना होकर 1.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्देक्रेडिट ब्यूरो, क्रिफ हाई मार्क की रिपोर्ट में हुआ ये खुलासात्योहार के लिए पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या में भारी उछाल

मुंबई: तीन साल पहले की तुलना में 2021 के त्योहारी महीनों के दौरान लोगों द्वारा व्यक्तिगत ऋण लेने का आंकड़ा दोगुना हो गया है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि यह लोगों में जश्न मनाने के लिए इस तरह के मार्ग का इस्तेमाल करने की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है। 

क्रेडिट ब्यूरो, क्रिफ हाई मार्क की रिपोर्ट में कहा गया है कि मूल्य के संदर्भ में व्यक्तिगत ऋण का आंकड़ा 2018 की दिसंबर तिमाही के 75,000 करोड़ रुपये की तुलना में दिसंबर, 2021 की तिमाही में दोगुना होकर 1.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। 

इस खंड में चूक भी अधिक होती है, क्योंकि बैंक बिना किसी गारंटी के इस तरह का कर्ज देते हैं। इसके लिए बैंक ऊंचा ब्याज भी वसूलते हैं। इस अवधि में मूल्य के हिसाब से व्यक्तिगत ऋण में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और गैर-बैंक ऋणदाताओं की हिस्सेदारी बढ़ी, जबकि निजी क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी में गिरावट आई। 

रिपोर्ट में कहा गया कि जब मात्रा के संदर्भ में तुलना की गई, तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी में गिरावट आई। जबकि निजी बैंकों और एनबीएफसी के लिए समान रूप से समीक्षाधीन अवधि के दौरान वृद्धि देखी गई। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दोपहिया ऋण मूल्य के संदर्भ में घटकर 15,281 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2018-19 की समान अवधि में 16,393 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में आवास ऋण का आंकड़ा 2018-19 की समान तिमाही से 40 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

टॅग्स :क्रेडिट कार्डपर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारक्रेडिट कार्ड यूजर्स की मौज! RBI के इस नए बदलाव से बच सकते हैं आपके हजारों रुपये, जानें नियम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?

कारोबार1 जनवरी 2026 से होंगे 9 बड़े बदलाव, जानिए आप पर क्या होगा इसका असर

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी