लाइव न्यूज़ :

पर्सिस्टेंट का चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा 64.3 प्रतिशत बढ़कर 137.7 करोड़ रुपये हो गया

By भाषा | Updated: April 30, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने शुक्रवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 64.3 प्रतिशत बढ़कर 137.7 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने जनवरी-मार्च 2020 के दौरान 83.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

आलोच्य अवधि में कंपनी की आय 20.2 प्रतिशत बढ़कर 1,113.3 करोड़ रुपये हो गई जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 926.3 करोड़ रुपये थी।

वित्तवर्ष 2020-21 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 32.4 प्रतिशत बढ़कर 450.6 करोड़ रुपए हो गया, जबकि आय 17.4 प्रतिशत बढ़कर 4,187.8 करोड़ रुपए हो गई।

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कालरा ने कहा, ‘‘हम अपने राजस्व और ईपीएस दोनों में दोहरे अंक की वृद्धि के साथ उच्च स्तर पर वित्तवर्ष 2021 को समाप्त करने के लिए खुश हैं। हमारा प्रदर्शन डिजिटल इंजीनियरिंग में स्थायी कोर ताकत और हमारे ग्राहकों की जरूरतों के बीच परस्पर तालमेल को प्रदर्शित करता है क्योंकि वे परिवर्तन की अगली लहर पैदा करते हैं।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर छह रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट