लाइव न्यूज़ :

पेंशनभोगियों ने अपने मामलों को उठाने के लिये संयुक्त मंच बनाया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:05 IST

Open in App

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मुद्दों को उठाने के लिये पेंशनभोगियों का संयुक्त मंच-‘नेशनल कॉर्डिनेशन ऑफ पेंशनर्स आर्गनाइजेशन’ (एनसीपीओ) बनाया गया है। एनसीपीओ ने एक बयान में कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी यानी 30 अगस्त, 2021 को भारतीय पेंशनर्स मंच, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, केरल प्रदेश बैंक पेंशनर्स संघ की अगुवाई में नये मंच का गठन किया गया है। एनसीपीओ देश के पेंशनभोगियों का संयुक्त मंच है। एनसीपीओ के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय पेंशनर्स मंच के महासचिव वी एस यादव ने एक बयान में कहा कि आम मुद्दों को लेकर समन्वय तथा कई महत्वपूर्ण मसलों के समाधान प्राप्त करने को लेकर संगठन बनाया गया है।उन्होंने कहा कि ये मुद्दे हैं... पेंशन को आयकर से छूट, पेंशन की अतिरिक्त मात्रा के लिये आयु सीमा को संशोधित कर 80 वर्ष से 65 वर्ष करना, सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त लिये गये पेंशन के हिस्से के मामले में (पेंशन कम्युटेशन) मूल पेंशन की बहाली अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करना, बैंक पेंशनभोगियों को केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के समान माना जाए , हर जिले में सीजीएचएस (केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं) केंद्र, गैर-सीजीएचएस पेंशनभोगियों को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं, पेंशनभोगियों की 18 महीने से रूकी हुई महंगाई राहत जारी करना आदि। यादव ने कहा कि अगर एनसीपीओ को लगता है कि पेंशनभोगियों के किसी मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष संयुक्त रूप से उठाने की जरूरत है तो उसे उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के अध्यक्ष सीएच सुरेश संगठन के चेयरमैन होंगे वहीं केरल प्रदेश बैंक पेंशनर्स संघ के महासचिव के एस भट एनसीपीओ के संयुक्त समन्वयक होंगे। एनसीपीओ का कैंप कार्यालय दिल्ली में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?