लाइव न्यूज़ :

Paytm का शेयर 10% लुढ़का, गिरावट के साथ लोअर सर्किट में..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2024 19:06 IST

Paytm Share Price today live updates: पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में मंगलवार को 10 प्रतिशत की गिरावट आई और यह निचले ‘सर्किट’ पर पहुंच गया। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ रिजर्व बैंक की कार्रवाई की किसी भी समीक्षा से इनकार करने के बाद पहली बार वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर दोनों प्रमुख शेयर बाजारों में 400 रुपये की सीमा से नीचे गिर गए। 

Open in App
ठळक मुद्देवन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में मंगलवार को 10 प्रतिशत की गिरावट आई और यह निचले ‘सर्किट’ पर पहुंच गयावन97 कम्युनिकेशंस के शेयर दोनों प्रमुख शेयर बाजारों में 400 रुपये की सीमा से नीचे गिर गए।

Paytm Share Price today live updates: पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में मंगलवार को 10 प्रतिशत की गिरावट आई और यह निचले ‘सर्किट’ पर पहुंच गया। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ रिजर्व बैंक की कार्रवाई की किसी भी समीक्षा से इनकार करने के बाद पहली बार वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर दोनों प्रमुख शेयर बाजारों में 400 रुपये की सीमा से नीचे गिर गए। 

file photo

एनएसई और बीएसई पर शेयर क्रमशः 10 प्रतिशत गिरकर निचले ‘सर्किट’ 380 रुपये और 380.35 रुपये पर बंद हुआ। यह पिछले 52 सप्ताह का निम्न स्तर है। दिन में एनएसई पर कंपनी के 1.14 करोड़ शेयर और बीएसई पर 15.92 लाख शेयर का कारोबार हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने सोमवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) के खिलाफ की गई कार्रवाई की किसी भी समीक्षा से इनकार किया था।

उन्होंने कहा था कि यह निर्णय पीपीबीएल के कामकाज के व्यापक मूल्यांकन और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम की इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उत्पाद, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का 31 जनवरी को निर्देश दिया था।

वन97 कम्युनिकेशंस के पास पीपीबीएल में 49 प्रतिशत (प्रत्यक्ष और इसकी अनुषंगी कंपनी के माध्यम से) हिस्सेदारी है। कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

टॅग्स :पेटीएमPaytm Payments Services Ltd.शेयर बाजारshare bazarStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी