लाइव न्यूज़ :

पेटीएम के आईपीओ में निवेश करें या नहीं, जानिए क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2021 11:00 IST

कंपनी का प्राइस बैंड 2080-2150 रुपए है। अगर पेटीएम का यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो जाता है तो यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का प्राइस बैंड 2080-2150 रुपए है।पूरी तरह से सब्सक्राइब होने पर बनेगा भारत का सबसे बड़ा आईपीओ

डिजिटल कंपनी पेटीएम की पैरंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड का आईपीओ (IPO)आज खुल गया है, जो 10 नवंबर को बंद हो जाएगा। नोटबंदी के बाद देश में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ा है। वहीं आगामी वर्षों में भी इसके तेजी से बढ़ने की संभावना है। ऐसे में ब्रोकर्स ने निवेशकों को पेटीएम के आईपीओ में पैसा लगाने की सलाह दी है। लेकिन इसके साथ ही इसमें जोखिम की संभावना है।

इतनी रखी गई है प्राइस बैंड की कीमत कंपनी का प्राइस बैंड 2080-2150 रुपए है। अगर पेटीएम का यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो जाता है तो यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। 18300 करोड़ रुपए में 8300 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया गया है जबकि 10,000 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए हैं। पेटीएम 18,300 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर आ रही है। कुल इश्यू का 45% फंड कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से ही जुटा लिया है। पेटीएम का एंकर बुक भारत का सबसे बड़ा एंकर बुक है।

निवेश को लेकर क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट?

पटीएम के इश्यू के बारे में मार्केट एक्सपर्ट कहते हैं कि हर दिन नई टेक्नोलॉजी आने से पेमेंट बाजार में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। अगर पेटीएम मर्चेंट्स को लुभाने में कामयाब नहीं रही तो उसके बिजनेस पर इसका बुरा असर होगा। कंपनी की आमदनी का बड़ा सोर्स पेमेंट सर्विस ही है। लिहाजा निवेशकों को इसके जोखिम और फायदे को समझकर निवेश करना चाहिए। हालांकि कई एनालिस्ट दीर्घावधि के लिए पेटीएम के इश्यू सब्सक्राइब करने की सलाह भी दे रहे हैं।

आईपीओ से पहले कंपनी ने जुटाए 8,235 करोड़ रुपए

अपने आईपीओ को लाने से पेटीएम ने अपने एंकर निवेशकों से 8,235 करोड़ रुपए जुटाए हैं। Paytm ने अपने IPO को जल्दी लॉन्च करने के लिए प्री IPO राउंड से हटने का फैसला भी किया था। बता दें कि इस डिजिटल कंपनी के पास मर्चेंट-पेमेंट मार्केट में सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। इसके नेटवर्क में 20 मिलियन से ज्यादा मर्चेंट पार्टनर हैं। कंपनी के अनुसार इसके ग्राहक हर महीने 1.4 अरब रुपए का लेनदेन करते हैं।

टॅग्स :पेटीएमशेयर बाजारIPO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस