लाइव न्यूज़ :

Paytm Crisis: मार्केट खुलते ही पेटीएम के शेयर गिरे, 52वें हफ्ते में पहली बार कंपनी को लगा बड़ा झटका

By आकाश चौरसिया | Updated: February 14, 2024 12:00 IST

पिछले साल अक्टूबर, 2023 में अपने 52वें हफ्ते का हाई, जो 998.3 रुपए पर जा पहुंचा था। स्टॉक की कीमत 65.5 प्रतिशत गिर गई है, जिसमें से अधिकांश नुकसान 31 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार में पेटीएम के शेयर 9 फीसदी लुढ़के मार्केट में 52वें हफ्ते में पहली बार पेटीएम की दिखी इस तरह की हालतमार्केट विश्लेषकों की मानें तो आरबीआई के प्रतिबंध लगाने पर हुआ ऐसा

Paytm Crisis: बाजार खुलते ही पेटीएम के शेयर 9 फीसदी गिर गए और अब इसके एक शेयर की कीमत 350 रुपए से नीचे चला गया। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन के लिए संकट कम होता नहीं दिख रहा था। बुधवार सुबह पेटीएम के शेयर की कीमत एनएसई में 346.75 रुपए हो गई, यह अपने 52वें हफ्ते में 344.1 रुपए हो गया और करीब 8.9 फीसदी शेयर गिर गया है।  

पिछले साल अक्टूबर, 2023 में अपने 52वें हफ्ते का हाई, जो 998.3 रुपए पर जा पहुंचा था। स्टॉक की कीमत 65.5 प्रतिशत गिर गई है, जिसमें से अधिकांश नुकसान 31 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से दर्ज किया गया है। 31 जनवरी के बाद पेटीएम के आधे से ज्यादा शेयर मार्केट में डिप गिर गया, यह करीब 53 फीसदी कमी आ गई है। 

आरबीआई ने वन97 कम्युनिकेशंस की सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबी) पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि "लगातार गैर-अनुपालन और बैंक में निरंतर सामग्री पर्यवेक्षी चिंताओं" के कारण कार्रवाई जरूरी है।

केंद्रीय नियंत्रक बैंक आरबीआई ने केवाईसी से जुड़ी असंगतियों को गलत मानते हुए उसपर प्रतिबंध लगाया था। आरबीआई ने ग्राहकों, निवेशकों और वॉलेट होल्डर्स के लिए यह खतरे का निशान बताया। जांच में आरबीआई ने पाया कि ऐसे हजारों केस सामने आए, जिसमें एक पैन से 100 ग्राहकों के अकाउंट जुड़े हुए थे और कुछ दूसरे केस में 1,000 ग्राहकों के एक पैन से अकाउंट जुड़े हुए पाए गए। इसे देखते हुए आरबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जाहिर की थी  कि नियम के विरुद्ध करोड़ों रुपए का लेनदेन इसी ओर इंगित करता है।

आरबीआई ने पीपीबी को 29 फरवरी के बाद किसी भी ब्याज, कैशबैक या रिफंड के अलावा ग्राहक खातों, प्रीपेड उपकरणों, वॉलेट, फास्टैग और एनसीएमसी कार्ड में जमा, क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया। इसने भुगतान बैंक को 15 मार्च तक सभी पाइपलाइन लेनदेन और नोडल खातों का निपटान करने का भी आदेश दिया।

टॅग्स :शेयर बाजारपेटीएमshare bazarPaytmPaytm Payments Services Ltd.
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी