लाइव न्यूज़ :

Parliament Monsoon Session: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा-‘जी नहीं, राजमार्गों पर टोल शुल्क प्लाजा को हटाने-बंद करने का कोई प्रावधान नहीं’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2023 17:53 IST

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में हेमंत तुकाराम गोडसे, गजानन कीर्तिकर और कलाबेन मोहनभाई देलकर के प्रश्न के लिखित उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के विभिन्न राजमार्गों पर टोल प्लाजा हटाने की कोई घोषणा नहीं की है।राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रहण का निर्धारण) नियम 2008 के अनुसार, उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा को हटाने/बंद करने का कोई प्रावधान नहीं है। केंद्र सरकार के कार्यकारी प्राधिकारी द्वारा उपयोगकर्ता शुल्क एकत्र किया जाता है।

Parliament Monsoon Session: सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने विशिष्ट समय अवधि में देश के विभिन्न राजमार्गों पर टोल प्लाजा हटाने की कोई घोषणा नहीं की है।

लोकसभा में हेमंत तुकाराम गोडसे, गजानन कीर्तिकर और कलाबेन मोहनभाई देलकर के प्रश्न के लिखित उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। सदस्यों ने पूछा था कि क्या सरकार ने देश के विभिन्न राजमार्गों पर टोल प्लाजा हटाने की कोई घोषणा नहीं की है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, ‘जी नहीं। राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रहण का निर्धारण) नियम 2008 के अनुसार, उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा को हटाने/बंद करने का कोई प्रावधान नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि रियायती समझौते के अनुसार, अधिसूचित शुल्क रियायती समझौते की समाप्ति तक रियायतग्राही द्वारा एकत्र किया जाता है। इसके बावजूद मौजूदा उपयोगकर्ता शुल्क नियमों के प्रावधानों के अनुसार केंद्र सरकार के कार्यकारी प्राधिकारी द्वारा उपयोगकर्ता शुल्क एकत्र किया जाता है।

पिछले 10 साल में 14 नयी विद्युत वितरण कंपनियां शुरू हुईं: सरकार

सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा को सूचित किया कि पिछले 10 वर्ष में देश में 14 नयी बिजली वितरण कंपनियां अस्तित्व में आईं और इस समय देश में कुल 109 ऐसी कंपिनयां हैं। ऊर्जा संविधान की समवर्ती सूची का विषय है, लेकिन अधिकतर राज्य स्तरीय इकाइयां बिजली वितरण के कारोबार में हैं।

विद्युत मंत्री आर के सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘इस समय देश में 108 कंपनियां विद्युत उत्पादन के काम में लगी हैं और 109 विद्युत आपूर्ति कंपनियां हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में 14 नयी निजी विद्युत वितरण कंपनियां अस्तित्व में आईं। सिंह ने सदन को बताया कि इस अवधि में छह सरकारी कंपनियां संयुक्त उपक्रम में बदल गयीं।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रनितिन गडकरीNHAI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

कारोबारPune-Mumbai Lane: 13.3 किमी लंबे, मुंबई एवं पुणे के बीच यात्रा के समय में 25 से 30 मिनट की कमी

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी