लाइव न्यूज़ :

Parliament Monsoon Session: यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले, देश के 866 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी निगरानी प्रणाली लगाई, जानिए क्या है इंटरनेट प्रोटोकॉल CCTV

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2023 14:37 IST

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के पास स्थित रेलवे स्टेशनों पर विशेष रेलवे संरक्षा बल (आरपीएफ) की तैनाती के साथ अन्य विशेष इंतजाम किये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों को बचाने, महिला यात्रियों की सुरक्षा करने और बुजुर्गों की मदद करने के मामले में प्रभावी प्रयास किये गये हैं।आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) आधारित सीसीटीवी प्रणाली की बात आती है तो साइबर सुरक्षा एक महत्वपूर्ण पहलू है। आईपी आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली सीसीटीवी का डिजिटल और नेटवर्क आधारित स्वरूप है।

Parliament Monsoon Session: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे हरसंभव कदम उठा रहा है और देश के 866 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी निगरानी प्रणाली लगाई गयी है। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के पास स्थित रेलवे स्टेशनों पर विशेष रेलवे संरक्षा बल (आरपीएफ) की तैनाती के साथ अन्य विशेष इंतजाम किये गये हैं।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्य तीरथ सिंह रावत के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए वैष्णव ने कहा कि 866 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी प्रणाली लगाई गयी है और इनसे चेहरे पहचानने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीकों के माध्यम से तस्करी करके ले जाये जा रहे बच्चों को बचाने, महिला यात्रियों की सुरक्षा करने और बुजुर्गों की मदद करने के मामले में प्रभावी प्रयास किये गये हैं।

उन्होंने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार ने अनेक पहल की हैं, लेकिन जब आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) आधारित सीसीटीवी प्रणाली की बात आती है तो साइबर सुरक्षा एक महत्वपूर्ण पहलू है। वैष्णव ने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि इस तरह की प्रणालियों में कोई सेंध नहीं लगे। आईपी आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली सीसीटीवी का डिजिटल और नेटवर्क आधारित स्वरूप है।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रAshwini Vaishnavभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स