लाइव न्यूज़ :

Parbhani Insurance Company: 7 दिन के भीतर 175000 किसानों को 225 करोड़ रुपये का भुगतान करो!, कृषि मंत्री चौहान ने बीमा कंपनी को दिया ऑर्डर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2024 06:24 IST

Parbhani Insurance Company: मराठवाड़ा क्षेत्र में प्रभावित किसानों को वित्तीय राहत मिलने की उम्मीद है। यह क्षेत्र सोयाबीन की महत्वपूर्ण खेती के लिए जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देParbhani Insurance Company: किसानों को 200 से 225 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।Parbhani Insurance Company: बयान में बीमा कंपनी का नाम नहीं बताया गया है।Parbhani Insurance Company: परभणी जिले के करीब दो लाख किसानों को फायदा होगा।

Parbhani Insurance Company: केंद्र सरकार ने एक बीमा कंपनी को महाराष्ट्र के परभणी जिले के करीब दो लाख किसानों के 225 करोड़ रुपये तक के लंबित दावों का एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया। यह आदेश 21 अगस्त को नांदेड़ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसानों के साथ बातचीत के बाद आया है। वहां लंबित सोयाबीन फसल बीमा दावों का मुद्दा उठाया गया था। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 22 अगस्त को राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की बैठक की। आधिकारिक बयान में कहा गया कि समिति ने फसल कटाई प्रयोगों पर बीमा कंपनी की आपत्तियों को खारिज कर दिया और लंबित दावों के निपटान का आदेश दिया। बयान में बीमा कंपनी का नाम नहीं बताया गया है।

केंद्रीय टीएसी ने शनिवार को बीमा कंपनी को सात दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान करने का औपचारिक आदेश जारी किया। इस फैसले से परभणी जिले के करीब दो लाख किसानों को फायदा होगा। इन किसानों को 200 से 225 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

नांदेड़ की अपनी यात्रा के दौरान परभणी जिले के किसानों द्वारा समस्या के बारे में उन्हें सूचित किए जाने के बाद चौहान ने कृषि अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया था। त्वरित कार्रवाई से मराठवाड़ा क्षेत्र में प्रभावित किसानों को वित्तीय राहत मिलने की उम्मीद है। यह क्षेत्र सोयाबीन की महत्वपूर्ण खेती के लिए जाना जाता है।

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावशिवराज सिंह चौहानभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम