लाइव न्यूज़ :

ओयो ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाकर 901 करोड़ रुपये की

By भाषा | Updated: September 8, 2021 10:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी को 1.17 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 901 करोड़ रुपये कर दिया है। ओयो का परिचालन करने वाली ऑरैवल स्टेज प्राइवेट लि. ने ओयो की अधिकृत शेयर पूंजी को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि ओयो आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। आईपीओ से पहले उसने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाई है।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा कि ओयो आईपीओ के लिए दस्तावेज अगले कुछ माह में जमा कराएगी।

कंपनी पंजीयक को दी गई सूचना के अनुसार, ऑरैवल स्टेज की एक सितंबर को हुई असाधारण आम बैठक में अधिकृत शेयर पूंजी को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

अधिकृत पूंजी वह अधिकतम राशि होती है, जो एक कंपनी को किसी भी समय जारी करने की अनुमति होती है।

ओयो ने कहा कि उसकी अधिकृत शेयर पूंजी 1,17,80,010 रुपये से बढ़कर 9,01,13,59,300 रुपये हो गई है।

इस बारे में कंपनी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट