लाइव न्यूज़ :

अगले साल के लिए 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ कतार में

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:31 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर वर्ष 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के मामले में बाजार का प्रदर्शन अच्छा रहने के बाद अब अगले साल के लिए भी 30 से अधिक आईपीओ कतार में है। इनका कुल मूल्य 30,000 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।

इस साल विभिन्न कंपनियों ने आईपीओ के माध्यम से 25,000 करोड़ रुपये से अधिक

की राशि जुटायी है। वहीं पिछले कुछ महीनों में आगे और निर्गम लाने की भी घोषणा की गयी है।

तुलनात्मक तौर पर देखा जाए तो 2020 में कोविड-19 महामारी और उसके चलते लगे लॉकडाउन के बावजूद चालू वित्त वर्ष की दूसरी और तीसरी तिमाही में आईपीओ का प्रदर्शन बेहतर रहा। यह 2019 से बेहतर स्थिति है जब 16 आईपीओ ने मात्र 12,362 करोड़ रुपये ही जुटाए थे। जबकि उससे पिछले साल 2018 में 24 कंपनियों ने अपना आईपीओ जारी किया था और 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे।

वर्ष 2019 में 2018 के मुकाबले पूरे 60 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी थी।

वर्ष 2021 में कल्याण ज्वैलर्स, इंडिगो पेंट्स, स्टोव क्राफ्ट, सामही होटल्स, एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स, न्यूरिका, मिसेज बैक्टर फूड्स और जोमैटो के आईपीओ कतार में है।

वहीं यदि सरकार अपने इरादे पर आगे बढ़ती है तो 2021 में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ की भी बाजार में दस्तक देने की उम्मीद है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने का अनुमान है जो पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है। एलआईसी का बाजार मूल्यांकन हजारों अरब रुपये में होने का अनुमान है।

बाजार विशेषज्ञों की माने तो इनमें से अधिकतर आईपीओ के जनवरी-मार्च में बाजार में आने की संभावना है। इस तरह चालू वित्त वर्ष का अंत सकारात्मक रुख के साथ होने की उम्मीद है।

अन्य बड़े कॉरपोरेट आईपीओ में केरल के कल्याण ज्वैलर्स के आईपीओ का आकार 1,750 करोड़ रुपये और इंडिगो पेंट्स के आईपीओ का आकार लगभग 1,000 करोड़ रुपये का रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट