लाइव न्यूज़ :

विदेश से मोहभंग, देश में कुछ करने की इच्छा?, 5 साल में 9800 से अधिक पेशेवर संयुक्त अरब अमीरात से केरल लौटे, लिंक्डइन टैलेंट इनसाइट्स रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2025 15:05 IST

सऊदी अरब और ब्रिटेन से 1,600 से अधिक, कतर से 1,400 से अधिक और अमेरिका से 1,200 से अधिक पेशेवर वापस आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देके-डीआईएससी द्वारा आयोजित 'स्किल केरल ग्लोबल समिट' में जारी की गई।कर्नाटक से लगभग 7,700 पेशेवर वापस केरल आए।तेलंगाना से 1,000 और हरियाणा से 800 पेशवर वापस केरल आए हैं।

कोच्चिः लिंक्डइन टैलेंट इनसाइट्स रिपोर्ट के अनुसार केरल में विदेश से कुशल पेशेवरों की वापसी में भारी वृद्धि देखी जा रही है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को केरल सरकार की सलाहकार संस्था केरल विकास एवं नवाचार रणनीतिक परिषद (के-डीआईएससी) द्वारा आयोजित 'स्किल केरल ग्लोबल समिट' में जारी की गई।

के-डीआईएससी की विज्ञप्ति के अनुसार, अध्ययन से पता चला है कि पिछले पांच वर्षों में 9,800 से अधिक पेशेवर संयुक्त अरब अमीरात से केरल लौट चुके हैं, जो लौटने वालों का सबसे बड़ा हिस्सा है। इसके बाद सऊदी अरब और ब्रिटेन से 1,600 से अधिक, कतर से 1,400 से अधिक और अमेरिका से 1,200 से अधिक पेशेवर वापस आए हैं।

घरेलू प्रवासन की बात करें तो कर्नाटक से लगभग 7,700 पेशेवर वापस केरल आए, जिसके बाद तमिलनाडु से 4,900, महाराष्ट्र से 2,400, तेलंगाना से 1,000 और हरियाणा से 800 पेशवर वापस केरल आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ''क्षेत्रीय प्रवासन मुख्य रूप से प्रौद्योगिकी पर केंद्रित है, वैश्विक प्रवासन से सिविल और मैकेनिकल जैसे अन्य क्षेत्रों के उद्योगों को भी फायदा हो रहा है।''

लिंक्डइन के अनुसार, लौटने वाले पेशेवर मुख्य रूप से आईटी, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्रों में अवसर तलाश रहे हैं, जबकि कई लोग अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए भी लौट रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस रुझान के मुख्य कारण स्थिर रोजगार, परिवार के करीब होना और उच्च दबाव वाले महानगरों या विदेशी नौकरियों की तुलना में बेहतर काम-जीवन संतुलन है।

टॅग्स :केरलUAEदुबईकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें