लाइव न्यूज़ :

30 हजार भारतीयों की सालाना सैलरी एक करोड़ से ज्यादा, जानिए कितने कमाते हैं 100 करोड़

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 17:38 IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) द्वारा बुधवार (20 दिसंबर) को ये आंकड़े जारी किए।

Open in App

वित्त वर्ष 2015-16 में भारत में 30,567 लोगों की सालाना सैलरी एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा रही। इन सभी लोगों ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न में ये जानकारी दी है। इनमें से 29 हजार लोगों का वेतन एक करोड़ रुपये से पांच करोड़ रुपये के बीच रहा। ऐसे लोगों की औसत सैलरी 1.77 करोड़ रुपये रही। वहीं पाँच लोगों ने अपनी आय सैलरी 100 करोड़ रुपये सालाना बतायी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) द्वारा बुधवार (20 दिसंबर) को ये आंकड़े जारी किए।

सीबीडीटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 30 हजार से ज्यादा भारतीयों ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न्स में एक करोड़ रुपये से ज्यादा सालाना वेतन दिखाया। 1228 भारतीयों ने अपना सालाना वेतन पांच करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के बीच बताया। 346 लोगों ने अपना सालाना वेतन 10 करोड़ से 25 करोड़ रुपये सालाना के बीच बताया। 58 लोगों ने अपनी सालाना सैलरी 25 करोड़ से 50 करोड़ रुपये के बीच बतायी। 11 भारतीयों ने अपनी सैलरी 50 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच बतायी।  

भारत में प्रोग्रेसिव टैक्स सिस्टम लागू है। ढाई लाख रुपये सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगता। ढाई लाख से पांच लाख रुपये सालाना आय पर पाँच प्रतिशत टैक्स लगता है। पाँच लाख से 10 लाख रुपये सालाना आय पर 20 प्रतिशत टैक्स लगता है। 10 लाख रुपये से ज्यादा सालाना आय पर 30 प्रतिशत टैक्स देना होता है। 

सीबीडीटी के आंकड़ों के अनुसार इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों में 2.77 करोड़ लोग ढाई लाख रुपये सालाना आय तक वाले हैं। वित्त वर्ष 2015-16 में 4.36 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न भरा था। फाइनेंसियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2012-13 में 5430 लोगों ने अपनी सालाना आय एक करोड़ रुपये से ज्यादा बतायी थी। वित्त वर्ष 2012-13 में इनमें से करीब पांच हजार लोगों की सालाना आय एक करोड़ से पांच करोड़ रुपये सालाना थी।

टॅग्स :सैलरीमनीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारअब पोस्ट ऑफिस में बिना PAN कार्ड नहीं होगा कोई लेन-देन, जानें नए नियम के बारे में

कारोबार अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है