लाइव न्यूज़ :

भारत में सितंबर में 16,500 से ज्यादा नयी कंपनियों का पंजीकरण

By भाषा | Updated: October 24, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में देश में 16,570 नयी कंपनियों का पंजीकरण हुआ, जिससे सक्रिय कंपनियों की कुल संख्या 14.14 लाख से ज्यादा हो गयी।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि 30 सितंबर तक देश में कुल 22,32,699 कंपनियां पंजीकृत थीं।

कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुसार इनमें से 7,73,070 कंपनियां बंद हो गयीं, 2,298 निष्क्रिय हो गयीं, 6,944 तरलता के अधीन थी और 36,110 बंद होने की प्रक्रिया में थीं।

मंत्रालय के कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े मासिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, 30 सितंबर तक देश में 14,14,277 सक्रिय कंपनियां थीं।

मंत्रालय ने सितंबर 2019 से सितंबर 2021 के बीच नयी कंपनियों के पंजीकरण के विश्लेषण का हवाला देते हुए कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनियों का मासिक पंजीकरण अप्रैल 2020 में 3,209 के सबसे निचले स्तर को छूने के बाद से बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?