लाइव न्यूज़ :

ओटीटी, सोशल मीडिया के नये नियमों को सही से लागू करने की जरूरत: नासकॉम

By भाषा | Updated: February 26, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के संगठन नासकॉम ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया, ओटीटी और डिजिटल मीडिया को लेकर नये दिशानिर्देशों से शिकायत निवारण, फर्जी खबरें व ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दों का समाधान होगा।

हालांकि संगठन ने कहा कि इन्हें सही तरीके से लागू करने की जरूरत है, ताकि ये बाधा न बनें।

नासकॉम ने कहा कि प्रौद्योगिकी व्यापक होती जा रही है। ऐसे में सरकार, उद्योग, स्टार्टअप और नागरिक सभी संबंधित पक्षों के लिये इसका जिम्मेदारी के साथ उपयोग महत्वपूर्ण हो जाता है।

संगठन ने यह भी कहा कि नियमन और नवोन्मेष के बीच संतुलन की आश्वयकता है।

नासकॉम ने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य शिकायत निवारण, फर्जी खबर, ऑनलाइन सुरक्षा और मौजूदा कानूनों के साथ समता समेत विभिन्न मुद्दों का समाधान निकालना है। उपयोक्ता के नजरिये से ... खातों के स्वैच्छिक स्व-सत्यापन का विकल्प और सामग्री हटाये जाने की स्थिति में स्पष्टीकरण मांगे जाने का अधिकार आदि मददगार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट