लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों का संगठन लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस बैंक में विलय के खिलाफ

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों का संगठन एआईबीओसी ने बुधवार को कहा कि लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) का विलय सिंगापुर की डीबीएस बैंक की अनुषंगी इकाई में करना राष्ट्र हित में नहीं है। संगठन ने निजी क्षेत्र के बैंक का सार्वजनिक क्षेत्र के किसी बैंक में विलय की मांग की है।

भारतीय रिजर्व बैंक के एक दिन पहले एलवीबी के विलय की योजना सार्वजनिक किये जाने के बाद ‘ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कान्फेडरेशन’ (एआईबीओसी) ने यह बात कही।

संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि नकदी संकट में फंसे एलवीबी का डीबीएस बैंक इंडिया में विलय का प्रस्ताव देश में बड़े स्तर पर विदेशी बैंकों के प्रवेश का रास्ता उपलब्ध कराने की एक साजिश है।

उन्होंने कहा कि भारत में बैंक क्षेत्र में वृद्धि की काफी संभावना है। इसीलिए विदेशी बैंक लंबे समय समय से अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिये विलय के रास्ते पर गौर कर रहे हैं।

कुमार ने आशंका व्यक्त की कि विदेशी बैंकों का बेधड़क प्रवेश ‘देश को आर्थिक दासता की तरफ ले जाएगा और वे संसाधनों का दोहन करेंगे।’

उन्होंने कहा कि एक पक्ष के रूप में एआईबीओसी आरबीआई से राष्ट्र हित में प्रस्तावित विलय को लेकर अपने रुख पर फिर से विचार करने का आग्रह करता है।

रिजर्व बैंक के विलय को लेकर मंगलवार को जारी योजना के मसौदे के अनुसार, निजी क्षेत्र के एलवीबी का विलय डीबीएस बैंक इंडिया लि. (डीबीआईएल) में करने क प्रस्ताव है। डीबीआईएल सिंगापुर की डीबीएस होल्डिंग्स की स्थानीय इकाई है।

कुमार ने कहा कि निजी क्षेत्र का बैंक काफी पुराना है और वह आजादी के पहले से देश की सेवा कर रहा है। बैंक देश में पीएसबी (सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक) की तरह काम करता रहा है।

उन्होंने कहा कि अत: इसके स्वरूप को बनाये रखने के लिये इसका विलय विदेशी बैंक के बजाए सार्वजनिक क्षेत्र के किसी बैंक के साथ होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट