लाइव न्यूज़ :

ओमथिंग का भारत के स्मार्ट वियरेबल बाजार में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: July 26, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ओमथिंग का लक्ष्य अगले तीन साल में भारत के स्मार्ट वियरेबल बाजार में पांच प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करने का है। कंपनी साथ ही अपनी उत्पादों की श्रृंखला का विस्तार और स्थानीय टीम को मजबूत करना चाहती है।

ओमथिंग चीन की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी वनमोर की उप-ब्रांड है। कंपनी आने वाले वर्षों में भारत में एक विनिर्माण और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र भी स्थापित करना चाहती है।

वनमोर के उपाध्यक्ष (विदेश व्यापार) शेन हुई ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हम भारत को उसकी आबादी, अर्थव्यवस्था और आय वृद्धि तथा प्रौद्योगिकी विकास की वजह से अपने सबसे बड़े बाजारों में से एक मानते हैं।"

उन्होंने कहा कि कंपनी ने पहले ही भारत में अपनी अनुषंगी का पंजीकरण करा लिया है और वह अब अपनी स्थानीय टीम का गठन करना शुरू करेगी।

ओमथिंग के उत्पादों में ऑडियो एक्सेसरीज, और स्मार्टफोन जैसे स्मार्ट वियरेबल उत्पाद शामिल हैं। इन उत्पादों की कीमत 500 रुपये से लेकर 8,000 रुपये के बीच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट