लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के हालत, वैश्विक रुझानों से अगले सप्ताह तय होगी बाजार की चाल: विश्लेषक

By भाषा | Updated: December 26, 2021 10:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के जोखिम और मासिक डेरिवेटिव सौदों के पूरा होने के बीच विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह शेयर बाजारों में अस्थिरता देखने को मिल सकती है।

सैमको सिक्योरिटीज की इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा, ‘‘ओमीक्रोन को लेकर आशंकाओं तथा मासिक सौदों के पूरा होने के चलते बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी।’’

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘बाजार की नजर कोविड के हालात पर है और कोई भी सकारात्मक खबर बाजार को थोड़ी मजबूती दे सकती है, वर्ना अस्थिरता जारी रहेगी।’’

विदेशी निवेशकों का रुख, रुपये की चाल और कच्चे तेल का भाव भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘हालांकि, राहत के रूप में आई तेली कुछ और समय तक जारी रह सकती है, लेकिन ओमीक्रोन वेरिएंट और नाजुक वैश्विक संकेतों के कारण अस्थिरता से इंकार नहीं किया जा सकता है।’’

बीएसई सेंसेक्स पिछले हफ्ते 112.57 अंक या 0.10 फीसदी चढ़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट