लाइव न्यूज़ :

Ocior Energy: गुजरात में 40000 करोड़ रुपये का निवेश और 10400 रोजगार, जानें

By भाषा | Updated: February 27, 2023 22:51 IST

Ocior Energy India Private Limited: ओसियोर एनर्जी गुजरात के कच्छ जिले में प्रतिवर्ष 10 लाख टन हरित हाइड्रोजन और अमोनिया का उत्पादन करने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपरियोजना वर्ष 2030 तक दो चरणों में पूरी होगी।प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 10,400 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया परियोजनाओं का विकास करना है। 

अहमदाबादः गुजरात सरकार ने हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के उत्पादन के लिए 40,000 करोड़ रुपये के निवेश समझौते पर सोमवार को ओसियोर एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर की जानकारी दी गई।

इसके अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में यह समझौता हुआ। इस समझौते के तहत ओसियोर एनर्जी गुजरात के कच्छ जिले में प्रतिवर्ष 10 लाख टन हरित हाइड्रोजन और अमोनिया का उत्पादन करने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह परियोजना वर्ष 2030 तक दो चरणों में पूरी होगी।

इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 10,400 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। संयुक्त अरब अमीरात के आबूधाबी ग्लोबल मार्केट में शुरू हुई ओसियोर हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है। इसका लक्ष्य भारत, पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में चार गीगावाट क्षमता वाली हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया परियोजनाओं का विकास करना है। 

टॅग्स :गुजरातनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित