लाइव न्यूज़ :

अटल पेंशन योजना के अंशधारकों की संख्या तीन करोड़ के पार

By भाषा | Updated: April 22, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंशधारकों की संख्या बीते वित्त वर्ष के अंत तक तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई ।

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी। पीएफआरडीए ने कहा कि 2020-21 में इस योजना से 79 लाख से अधिक नए अंशधारक जुड़े।

इस तरह एपीवाई के कुल अंशधारकों की संख्या 3.02 करोड़ हो गई है। एपीवाई के 3.02 करोड़ अंशधारकों में से करीब 70 प्रतिशत खाते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने खोले हैं। वहीं 19 प्रतिशत खाते क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने खोले हैं।

पीएफआरडीए ने कहा कि विशेषरूप से 2020-21 की दूसरी छमाही में इस योजना से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। एपीवाई अंशधारकों की संख्या छह महीने से भी कम में ढाई से तीन करोड़ हो गई है।

बीते वित्त वर्ष में इस योजना से 79.14 लाख नए अंशधारक जुड़े। इनमें से 28 प्रतिशत यानी 22.07 लाख अंशधारक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जोड़े। केनरा बैंक ने 5.89 लाख और इंडियन बैंक ने 5.17 लाख नए अंशधारक जोड़े।

इनके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, एयरटेल भुगतान बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आर्यवर्त बैंक और बड़ौदा यूपी बैंक आदि ने एक से पांच लाख नए एपीवाई खाते जोड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?