लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने कोयले की राख से निर्माण कार्य में काम आने वाले रोड़ी तैयार की

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोयला राख (फ्लाई ऐश) से निर्माण कार्य में काम आने वाले रोड़ी (गिट्टी) तैयार की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एनटीपीसी लिमिटेड ने फ्लाई ऐश से जियो-पॉलीमर एग्रीगेट (रोड़ी) को सफलतापूर्वक विकसित किया है। प्राकृतिक रोड़ी के स्थान पर इसका उपयोग किया जायेगा, जिससे पर्यावरण पर होने वाले प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।’’

उल्लेखनीय है कि निर्माण कार्य में काम आने वाले रोड़ी यानी कंकरीट को बड़ी बड़ी चट्टानों को काटकर बनाया जाता है। इससे बड़ी मात्रा में प्रकृति का दोहन होता है।

अब कोयल की राख से रोड़ी, कंकरीट तैयार की जायेगी जो कि एनटीपीसी की अनुसंधान परियोजना, भारतीय मानकों के वैधानिक मापदंडों के अनुरूप हैं और इसकी पुष्टि राष्ट्रीय सीमेंट और निर्माण सामग्री परिषद (एनसीसीबीएम) ने भी की है।

एनटीपीसी ने इस रोड़ी को सफलतापूर्वक विकसित किया है जिसका उपयोग प्राकृतिक कंकरीट की जगह किया जा सकेगा।

हैदराबाद स्थित एनसीसीबीएम ने भारतीय तकनीकी मानकों के आधार पर इस रोड़ी का परीक्षण किया और उसे मानदंडों के अनुरूप पाया।

बयान के अनुसार एनटीपीसी फ्लाई ऐश के विभिन्न कार्यों में उपयोग को बढ़ावा दे रही है और यह एनटीपीसी के अनुसंधान एवं विकास विभाग की उपलब्धि है। देश में इन कंकरीट रोड़ी की कुल मांग लगभग 200 करोड़ टन सालाना है।

देश में कोयले से चलने वाले बिजलीघरों द्वारा हर साल लगभग 25.8 करोड़ टन राख (फ्लाई ऐश) का उत्पादन होता है। इसमें से लगभग 78 प्रतिशत राख का उपयोग किया जाता है और शेष राख डाइक में जमा रहती है।

शेष राख का उपयोग करने के लिए एनटीपीसी वैकल्पिक तरीकों की खोज कर रही है, जिसमें वर्तमान अनुसंधान परियोजना भी शामिल है। इस अनुसंधान परियोजना में 90 प्रतिशत से अधिक राख का उपयोग करके एग्रीगेट का उत्पादन किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस