लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी के वकील ने दिया बयान, 'मेरे क्लाइंट ने नहीं किया कोई घोटाला, लौटने में लगेगा वक्त'

By भारती द्विवेदी | Updated: March 10, 2018 16:49 IST

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी दोनों ने सीबीआई को ईमेल के जरिए जांच में सहयोग पर अपना जवाब भेज दिया था। अब नीरव मोदी के वकीन ने बयान दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 मार्च: पंजाब नेशनल बैंक से 12,600 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी दोनों ही देश छोड़ कर फरार हैं। सीबीआई ने इन दोनों के खिलाफ एक बार फिर से समन जारी किया है। वहीं नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल का कहना है, 'मेरे क्लाइंट (नीरव मोदी) ने सीबीआई को जवाब भेज दिया है। सुरक्षा के कारणों से उन्हें वापस में आने में समय लगेगा। साथ ही मेरे क्लाइंट अपना बिजनेस मैनेज करने में लगे हैं। मैं इस केस को घोटाले के तौर पर नहीं देखता।' 

सीबीआई के एक अधिकारी ने 8 मार्च को कहा था कि एजेंसी को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के अलग-अलग ईमेल मिले हैं जिनमें दोनों ने भारत आने में अपनी असमर्थता जताई है। अधिकारी ने कहा, "हम उन्हें जांच में शामिल के लिए दोबारा समन जारी करेंगे।"

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने 19 फरवरी को नीरव मोदी और चौकसी को 20 फरवरी को पेश होने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद चौकसी को दूसरा समन 23 फरवरी को जारी कर 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया था। एजेंसी ने इसके बाद 28 फरवरी को दोनों को 7 मार्च तक सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था।

इस पर नीरव मोदी और चौकसी दोनों ने सीबीआई को जवाब दिया और कहा कि दोनों जांच में शामिल नहीं हो सकते क्योंकि उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। सीबीआई ने कहा कि आरोपियों ने अपने ईमेल के जवाब में यह जानकारी नहीं दी है कि वे लोग अभी किस देश में हैं और न ही नजदीकी भारतीय दूतावास से संपर्क किया।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को, सरकार ने दोनों के पासपोर्ट को रद्द कर दिए थे। जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व सीबीआई के अलग-अलग कार्रवाइयों में आरोपियों के हजार करोड़ रुपये तक की संपत्ति जब्त कर ली है। सीबीआई ने इस मामले में अबतक 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले पर लगातार जांच चल रही है। इस घोटाले का खुलासा पीएनबी ने ही किया था।

टॅग्स :नीरव मोदीमेहुल चौकसीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)सीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित