लाइव न्यूज़ :

New Vande Bharat Express: नई वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग होगा भगवा!, जानें रेल मंत्री वैष्णव ने क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 8, 2023 22:09 IST

New Vande Bharat Express: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यहां इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

Open in App
ठळक मुद्देवंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है।कुल 25 रैक अपने निर्धारित मार्गों पर परिचालन कर रहे हैं और दो रैक आरक्षित हैं।आगामी कुछ महीनों में विरासत मार्गों पर ऐसी और ट्रेन शुरू की जाएंगी।

New Vande Bharat Express: रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि भारत निर्मित सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की 28वीं रेक का रंग 'भगवा' होगा। नई भगवा वंदे भारत एक्सप्रेस हालांकि अभी तक चालू नहीं हुई है और वर्तमान में चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में तैनात है, जहां वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के कुल 25 रैक अपने निर्धारित मार्गों पर परिचालन कर रहे हैं और दो रैक आरक्षित हैं। उन्होंने कहा, ''हालांकि इस 28वें रेक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है।'' केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यहां इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

निरीक्षण करने के बाद, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वदेशी ट्रेन की 28वीं रेक का नया रंग "भारतीय तिरंगे से प्रेरित" है। वैष्णव ने शनिवार को एक विशेष ट्रेन को देश को समर्पित किया, जो विरासत स्थलों से संबंधित मार्गों पर चलाई जाएगी। एमजीआर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर स्टीम लोको ट्रेन के रूप में संशोधित ट्रेन का निरीक्षण करने के बाद कहा कि आगामी कुछ महीनों में विरासत मार्गों पर ऐसी और ट्रेन शुरू की जाएंगी।

उन्होंने इस अवधारणा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि रेलवे ने एक नयी अवधारणा- 'हेरिटेज स्पेशल' पेश करने की योजना बनाई है, जिसे थीम के रूप में 'भाप इंजन' का उपयोग करके बनाया जाएगा। रेल मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसा कि हम सभी जानते हैं, भाप इंजन हमारे साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है और भले ही यह आज नहीं चल रहा है, लेकिन हमने सोचा कि हम एक नए इंजन वाली ट्रेन बना सकते हैं जो भाप इंजन वाली ट्रेन की तरह दिखती है लेकिन वास्तव में बिजली से चलती है। ’’

वैष्णव ने कहा कि इस नयी योजना का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने प्रस्तुत किया गया और उन्होंने इसमें विश्वास जताते हुए इसे 'विरासत भी, विकास भी' नाम दिया, यानी 'विरासत' और 'विकास' एक साथ चलना चाहिए।

रेल मंत्री ने कहा, ‘‘इस नयी अवधारणा को विरासत विशेष के रूप में बनाया गया है, इसके लिए मैं रेलवे के बहुत अच्छे तकनीकी अधिकारियों, कर्मचारियों और गोल्डन रॉक रेलवे वर्कशॉप, तिरुचिरापल्ली, पेरंबूर और अवाडी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस अवधारणा की रूपरेखा बनाने में अहम योगदान दिया है।’’ 

 

टॅग्स :Vande Bharat ExpressNarendra ModiAshwini VaishnavVande Bharat
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?