लाइव न्यूज़ :

राजिम में नई रेल सेवा की शुरुआत, राजधानी रायपुर तक सस्ती और किफायती यात्रा, जानें टाइम टेबल और किराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2025 18:00 IST

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अब राजिम तक किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराजिम-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर प्रतिदिन दोनों ओर राजिम और रायपुर से संचालित होगी।ट्रेन में छह सामान्य श्रेणी के डिब्बे तथा दो पावर कार सहित कुल आठ कोच होंगे।विद्यार्थी, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को राजिम में नई रेल सेवा की शुरुआत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने बृहस्पतिवार को राजिम में नई रेल सेवा की शुरुआत की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की आवागमन सुविधा सुगम करते हुए राजिम से रायपुर के लिए नई मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने राजिम-रायपुर-राजिम मेमू नई ट्रेन सेवा तथा रायपुर-अभनपुर दो मेमू रेल सेवा का राजिम तक विस्तार की भी शुरुआत की।

अधिकारियों ने बताया कि इस मौके पर बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में सवार हुए और उत्साह के साथ रायपुर की ओर रवाना हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस नई रेल सेवा से राजिम के साथ-साथ गरियाबंद और देवभोग क्षेत्र के लोगों को राजधानी रायपुर तक सस्ती और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह सेवा विद्यार्थी, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम अब रेल नेटवर्क से जुड़ गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों से राजधानी रायपुर का आवागमन और अधिक सुगम, सुविधाजनक और किफायती बन गया है। साय ने कहा, ''हमारे छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आशीर्वाद से लगातार 19 महीनों से विकास की गति निरंतर अग्रसर है।

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा निवेश आने वाली पीढ़ियों के लिए नया भविष्य गढ़ेगा।'' मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व धमतरी से रायपुर तक नैरोगेज ट्रेन चलती थी और अब आठ वर्षों के अंतराल के बाद यहां ब्रॉडगेज ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हुई है। इसके लिए उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे की लगभग 45 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में लगभग सात हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश में रेल सेवाओं का तीव्र विस्तार और विकास हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर साय मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद विधायक और अन्य नेता मौजूद थे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अब राजिम तक किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि 19 सितंबर से नियमित समय-सारणी के अनुसार राजिम-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर प्रतिदिन दोनों ओर राजिम और रायपुर से संचालित होगी। इस ट्रेन में छह सामान्य श्रेणी के डिब्बे तथा दो पावर कार सहित कुल आठ कोच होंगे।

टॅग्स :छत्तीसगढ़विष्णु देव सायRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!