लाइव न्यूज़ :

अपने कारखानों के पास पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगी नेस्ले इंडिया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया ने देश में अपने कारखानों के पास पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की घोषणा की है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए कंपनी ने यह फैसला किया है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वह पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और गोवा में अपने कारखानों के पास अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की प्रक्रिया में है।

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायण ने कहा कि कंपनी की टीम महामारी के दौरान ऐसे लोगों की मदद में जुटी है जिन्हें इसकी जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमने चिकित्सा आपूर्ति मसलन वेंटिलेटर, मास्क, पीपीई किट, फेस शील्ड और ऑक्सीमीटर की आपूर्ति बढ़ाने में मदद की है।

नारायण ने कहा कि कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए हमारी टीम पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और गोवा में हमारे कारखानों के पास पांच अस्पातालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की प्रक्रिया में है।

उन्होंने कहा कि कंपनी अक्षय पात्रा कोविड-19 राहत ऑपरेशन में सहयोग जारी रखेगी। इसके जरिये अबतक 20 लाख से अधिक पके भोजन की आपूर्ति की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट