लाइव न्यूज़ :

Mumbai-Pune Expressway: जुलाई 2024 में ई-निगरानी लागू, 470 करोड़ रुपये के 27.76 लाख ई-चालान काटे, 51 करोड़ रुपये जुर्माने वसूले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 09:31 IST

Mumbai-Pune Expressway: परिवहन विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 95 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर गति सीमा का उल्लंघन करने में सबसे आगे कारें रहीं, जिसके लिए 17.20 लाख से अधिक ई-चालान किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देभारी मालवाहक वाहन 3.27 लाख ई-चालान के साथ दूसरे स्थान पर रहे।बसों जैसे भारी यात्री वाहनों के 2.48 लाख चालान काटे गये।टैक्सियों के दो लाख चालान काटे गये।

Mumbai: पिछले साल जुलाई में ई-निगरानी लागू होने के बाद से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ‘इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (आईटीएमएस) ने यातायात उल्लंघनों को लेकर 470 करोड़ रुपये के 27.76 लाख ई-चालान काटे हैं, जिनमें से केवल 51 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। परिवहन विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 95 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर गति सीमा का उल्लंघन करने में सबसे आगे कारें रहीं, जिसके लिए 17.20 लाख से अधिक ई-चालान किए गए। भारी मालवाहक वाहन 3.27 लाख ई-चालान के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

बसों जैसे भारी यात्री वाहनों के 2.48 लाख चालान काटे गये। टैक्सियों के दो लाख चालान काटे गये। इस दौरान 1.2 लाख हल्के माल वाहक वाहनों के खिलाफ चालान काटे गए। आंकड़ों के अनुसार, मध्यम मालवाहनों को 85,468 ई-चालान, भारी मालवाहनों को 30,450 तथा मध्यम यात्री बसों को 14,764 ई-चालान काटे गये।

महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग (एमएमवीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनके विभाग ने 19 जुलाई, 2024 से इस साल 17 जुलाई तक 27.76 लाख ई-चालान जारी किए हैं, जिनसे 470 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जाना है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई तक 51.32 करोड़ रुपये मूल्य के तीन लाख ई-चालान वसूले जा चुके हैं।

हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। ट्रांसपोर्टर केवी शेट्टी के आरटीआई आवेदन के जवाब में विभाग ने बताया कि उसने पिछले साल 19 जुलाई एवं 31 दिसंबर के बीच जारी किए गए 8.84 लाख ई-चालान के लिए आईटीएमएस ऑपरेटर को 57.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। 

टॅग्स :मुंबईPune
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स