लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी को बार-बार ईमेल से धमकी देने वाले 19 वर्षीय आरोपी को मुंबई पुलिस ने तेलंगाना से धरा

By आकाश चौरसिया | Updated: November 4, 2023 16:31 IST

मुकेश अंबानी को बार-बार धमकी देने वाले 19 वर्षीय आरोपी को मुंबई पुलिस ने तेलंगाना से हिरासत में लिया है। आरोपी ने ईमेल के जरिए उद्योगपति को जान से मारने की धमकी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दी थी उद्योगपति को धमकी19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने शनिवार को उद्योगपति मुंकेश अंबानी को धमकी देने वाले 19 साल के आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। असल में आरोपी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक को जान से मारने की धमकी दे रहा था और उसने ईमेल के जरिए पहले 400 करोड़ रुपये की मांग की थी। 

मुंबई पुलिस ने कहा, उद्योगपति मुकेश अंबानी को 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच एक बार फिर दो धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिसमें उन्हें पिछले ईमेल को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। पिछले ईमेल में व्यक्ति (मेल भेजने वाले) ने 400 करोड़ रुपये की मांग की थी।

पुलिस के अनुसार, वनप्रद ने मुकेश अंबानी और कुछ महीने पहले उनके परिवार को धमकी भेजी थी, जिसमें उसने कहा था कि अगर फिरौती की रकम नहीं चुकाई तो वो ऐसी करने में देर नहीं करेगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अदालत में पेश किया गया और उसे 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

धमकी का आखिरी संदेश बेल्जियम से किया गया थापिछले कुछ महीनों में अंबानी को जान से मारने वाली धमकी का तीसरा संदेश बीते सोमवार को मिला था। इसी में फिरौती की रकम 400 करोड़ मांगी थी। यह ईमेल पिछली दो धमकियों वाली ईमेल आईडी से ही भेजा गया था और पुलिस ने इसका पता बेल्जियम से लगाया है।

मुंबई पुलिस ने धमकी के मद्देनजर उद्योगपति की और उनके घर के आसपास की सुरक्षा भी बढ़ा दी थी। धमकी भरे आखिर ईमेल में आरोपी ने लिखा था कि अब फिरौती की रकम 400 करोड़ है और पुलिस हमें न ही ट्रेक कर सकती है और न ही गिरफ्तार कर सकती है। इसके साथ ही उसने कहा था कि चाहे आपकी सुरक्षा कितनी ही पुख्ता हो, हमारा केवल एक स्नाइपर ही तुम्हें मार सकता है। 

अगर आप 20 करोड़ रुपये नहीं देंगे, हमारे पास भारत में सबसे अच्छे निशानेबाज, जो आपको मार देंगे

मुंबई पुलिस ने इसी क्रम में बेल्जियम स्थित ईमेल सर्विस मुहैया कराने वाले से संपर्क भी साधा था। पिछले शुक्रवार को शादाब खान होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने मुकेश अंबानी को धमकी भरा ईमेल भेजा और रुपये की मांग की। 20 करोड़ की फिरौती और इसका पता संचार बेल्जियम के कॉर्पोरेट का था। अशुभ संदेश में स्पष्ट रूप से लिखा था, "अगर आप 20 करोड़ रुपये नहीं देंगे, तो हम आपको मार देंगे। हमारे पास भारत में सबसे अच्छे निशानेबाज हैं।"

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंसReliance Industriesमुंबईतेलंगानामहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?