लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी ने जमाई धाक, दुनिया के 100 ताकतवर उद्योगपतियों की फॉर्च्यून लिस्ट में इकलौते भारतीय

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 14, 2024 20:16 IST

फॉर्च्यून मैगजीन के पावरफुल बिजनेसमैन 2024 की लिस्ट में शामिल होने वाले मुकेश अंबानी अकेले भारतीय हैं। सूची में  भारतीय मूल के अन्य छह व्यक्ति भी शामिल हैं जो विदेशों में बसे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफॉर्च्यून ने हाल ही में बिजनेस वर्ल्ड के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें मुकेश अंबानी को 12वां स्थान मिला हैइस लिस्ट में एलन मस्क पहले तो एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग दूसरे नंबर पर काबिज हैंसत्या नडेला तीसरे, वॉरेन बफे चौथे और जैमी डीमन 5वें पायदान पर हैं, टिम कुक को सूची में 6ठां स्थान मिला है

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी ने एक बार फिर साबित किया है कि वे देश के ही नहीं दुनिया के पावरफुल बिजनेसमैन हैं। फॉर्च्यून मैगजीन के पावरफुल बिजनेसमैन 2024 की लिस्ट में शामिल होने वाले मुकेश अंबानी अकेले भारतीय हैं। सूची में  भारतीय मूल के अन्य छह व्यक्ति भी शामिल हैं जो विदेशों में बसे हैं। ये व्यक्ति बड़े व्यवसायों के संस्थापक, मुख्य कार्यकारी और नवप्रवर्तक हैं। फॉर्च्यून ने हाल ही में बिजनेस वर्ल्ड के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें मुकेश अंबानी को 12वां स्थान मिला है। मुकेश अंबानी रिलायंस समूह के मालिक हैं और उनका शुमार देश के सबसे बड़े कारोबारियों में होता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा कर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। जियो को लॉन्च कर उन्होंने देश के टेलीकॉम सेक्टर की शक्ल बदल दी है। देश के डिजिटाइजेशन से विकास को भी बढ़ावा मिला है। रिटेल क्षेत्र में भी कंपनी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ग्रीन एनर्जी सेक्टर पर भी कंपनी जोर शोर से काम कर रही है।

फॉर्च्यून पावरफुल बिजनेसमैन लिस्ट 2024 में मुकेश अंबानी के अलावा, दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क पहले तो एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सत्या नडेला तीसरे, वॉरेन बफे चौथे और जैमी डीमन 5वें पायदान पर हैं। टिम कुक को सूची में 6ठां स्थान मिला है वहीं मार्क जुकरबर्ग 7वें और सैम अल्टमन 8वें सबसे पावरफुल बिजनेसमैन हैं। मैरी बारा और सुंदर पिचाई क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी से ठीक पहले यानी 11वें पायदान पर ऐमज़ॉन के जेफ बेज़ोस हैं।

टॅग्स :मुकेश अंबानीReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?