लाइव न्यूज़ :

मदरसन सुमी का चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा करीब आठ गुना बढ़कर 1,018.69 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली दो जून वाहन उपकरण निर्माता मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड. (एमएसएसएल) ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा आठ गुना बढ़कर 1,018.69 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण मजबूत बिक्री है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 135.66 करोड़ रुपये था।

वही वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन से एकीकृत आय बढ़कर 16,971.91 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 14,434.48 करोड़ रुपये थी।

एमएसएसएल ने कहा कि उद्योग गतिविधियों के जोर पकड़ने और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में उसकी आय कोविड-19 से पहले की स्थिति से अधिक रही।

कंपनी को 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में एकीकृत शुद्ध लाभ 1,569.37 करोड़ रुपये हुआ, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,294.44 करोड़ रुपये था।

हालांकि, वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को परिचालन से 57,369.91 करोड़ रुपये की आय हुई जो वित्त वर्ष 2019-20 में हुई 60,728.99 करोड़ रुपये की आय से कम है।

कंपनी के अध्यक्ष विवेक चांद सहगल ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के परिणाम हमारी टीम द्वारा विपरीत परिस्थितियों में विश्व स्तर पर की गई जबरदस्त मेहनत को दर्शाता है और वर्ष 2025 के लक्ष्यों को हासिल का मार्ग बनाता है।’’

एमएसएसएल ने बताया कि निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वर्ष के लिए प्रत्येक 1 रुपये के इक्विटी शेयर पर 150 प्रतिशत की दर से 1.50 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है। भुगतान आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों के अनुमोदन पर निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट