लाइव न्यूज़ :

'धारा' ब्रांड तेल के दाम 15-20 रुपये प्रति लीटर घटाए, मदर डेयरी ने दी राहत, जानें नए रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 16:35 IST

खाद्य मंत्रालय ने खाद्य तेल उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) को खाना पकाने के काम आने वाले तेल के दाम घटाने का निर्देश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देधारा खाद्य तेलों के दाम 15 से 20 रुपये प्रति लीटर घटाए गए हैं। सोयाबीन तेल, राइसब्रान ऑयल, सूरजमुखी तेल और मूंगफली तेल में की गई है।धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (एक लीटर का पैक) का दाम 170 रुपये से घटकर 150 रुपये रह गया है।

नई दिल्लीः मदर डेयरी ने 'धारा' ब्रांड के तहत बिकने वाले अपने खाद्य तेलों का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 15 से 20 रुपये प्रति लीटर घटा दिया है। वैश्विक स्तर पर खाद्य तेल कीमतों में आई गिरावट के बीच कंपनी ने यह कदम उठाया है। मूल्य कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

 

नए एमआरपी के साथ धारा तेल अगले सप्ताह बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है। खाद्य मंत्रालय ने खाद्य तेल उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) को खाना पकाने के काम आने वाले तेल के दाम घटाने का निर्देश दिया था। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘धारा खाद्य तेलों के दाम 15 से 20 रुपये प्रति लीटर घटाए गए हैं।

यह कटौती विभिन्न किस्मों मसलन सोयाबीन तेल, राइसब्रान ऑयल, सूरजमुखी तेल और मूंगफली तेल में की गई है।" मूल्य कटौती के बाद धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (एक लीटर का पैक) का दाम 170 रुपये से घटकर 150 रुपये रह गया है।

धारा रिफाइंड राइस ब्रान का दाम 190 से घटकर 170 रुपये लीटर पर आ गया है। धारा रिफाइंड सूरजमुखी तेल का दाम 175 रुपये से घटकर 160 रुपये प्रति लीटर रह गया है। इसी तरह धारा मूंगफली तेल का दाम 255 रुपये से घटाकर 240 रुपये प्रति लीटर किया गया है। 

टॅग्स :मदर डेयरीदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित