लाइव न्यूज़ :

कोरोना केंद्रों के निर्माण में खर्च पैसा सीएसआर में जुड़ेगा : सरकार

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच मई केंद्र सरकार ने बुधवार को स्पष्ट करते हुए कहा कि कंपनियों द्वारा कोरोना स्वास्थ केंद्रों के निर्माण पर लगाए गए पैसे को कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) गतिविधियों में जोड़ा जाएगा।

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की तरफ जारी ताजा स्पष्टीकरण में यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि अस्थायी अस्पतालों और अस्थायी कोरोना देखभाल केंद्रों की स्थापना या निर्माण में खर्च को कंपनी कानून के तहत एक कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी गतिविधि माना जाएगा।

मंत्रालय के अनुसार कोरोना देखभाल के लिए स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के निर्माण, मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन, ऑक्सीजन भंडारण संयंत्रों की स्थापना, ऑक्सीजन सांद्रता, वेंटिलेटर, सिलेंडर और कोरोना से संबंधित अन्य चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति या इसी तरह की अन्य गतिविधियां सीएसआर में शामिल हैं।

मंत्रालय ने इस संबंध में बुधवार को परिपत्र भी जारी कर दिया। उसने कहा कि सरकारी तथ निजी कंपनियां कुछ शर्तों के साथ सीएसआर खर्च को जिम्मेदारी के रूप में अन्य कंपनियों के साथ मिलकर खर्च कर सकती हैं।

कंपनियों को दरअसल तीन साल के वार्षिक औसत शुद्ध लाभ का दो से तीन प्रतिशत सीएसआर गतिविधियों में खर्च करना होता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?