लाइव न्यूज़ :

मोदी शनिवार को स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को स्टार्टअप से बातचीत करेंगे और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मोदी 16 जनवरी को शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए स्टार्टअप से बात करेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ‘प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन 15 और 16 जनवरी 2021 को किया जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री द्वारा अगस्त 2018 में काठमांडू में आयोजित चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में की गई घोषणाअरें के तहत किया जा रहा है।

काठमांडू शिखर सम्मेलन में भारत ने बिम्सटेक स्टार्टअप सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की थी। इस सम्मेलन का आयोजन स्टार्टअप इंडिया पहल की पांचवी वर्षगांठ के मौके पर किया जा रहा है।

इस शिखर सम्मेलन में 25 से अधिक देशों के 200 से अधिक वैश्विक वक्ता शामिल होंगे तथा इसमें 24 सत्र आयोजित किये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?