लाइव न्यूज़ :

मामूली मतभेदों, विवादों का समाधान बातचीत के जरिए हो: चिनफिंग ने जी20 सम्मेलन में कहा

By भाषा | Updated: November 21, 2020 23:27 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 21 नवंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनिवार को कहा कि उनका देश आपसी सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर सभी देशों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, और साथ ही उन्होंने बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाने और विवादों को हल करने का सुझाव दिया।

चिनफिंग ने सऊदी अरब के किंग सलमान द्वारा आयोजित आभासी जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चीन हमेशा वैश्विक शांति का निर्माता, वैश्विक विकास में योगदान करने वाला और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का रक्षक रहेगा।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘चीन आपसी सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर सभी देशों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और साझा विकास के लिए तैयार है।’’

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच छह महीने से अधिक लंबे सैन्य गतिरोध की पृष्ठभूमि में चिनफिंग ने कहा, ‘‘हम बातचीत के जरिए मतभेदों को दूर कर सकते हैं, बातचीत के माध्यम से विवादों को हल कर सकते हैं और विश्व शांति तथा विकास के लिए एक संयुक्त प्रयास कर सकते हैं।’’

सऊदी अरब इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहा है और इस आभासी शिखर सम्मेलन का मेजबान है, जिसमें अमेरिका, चीन, भारत, तुर्की, फ्रांस, ब्रिटेन और ब्राजील जैसी दुनिया की सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाओं के नेता एक साथ आ रहे हैं।

इस आभासी सत्र का आयोजन शनिवार और रविवार हो रहा है और इसमें शामिल होने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं।

चिनफिंग ने कोविड-19 से संयुक्त रूप से लड़ने का आह्वान किया और कहा कि जी20 के सदस्यों को इसमें विशेष भूमिका निभानी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पहले अपने देश में बीमारी को नियंत्रण में रखना चाहिए और उस आधार पर जरूरतमंद देशों की मदद करने के लिए सहयोग को मजबूत करना चाहिए।’’

पिछले साल चीन के वुहान से शुरू हुई कोविड-19 महामारी की चपेट में दुनिया भर के 5.77 करोड़ लोग आ चुके हैं, और 13.76 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं।

चिनफिंग ने कहा कि कई जी20 सदस्यों ने वैक्सीन के शोध और उत्पादन में उल्लेखनीय प्रगति की है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीकाकरण का काम भेदभाव के बिना और कुशलतापूर्वक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का समर्थन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...