लाइव न्यूज़ :

Microsoft 2023: माइक्रोसॉफ्ट ने दिया बड़ा झटका, 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी, जानें कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2023 22:11 IST

Microsoft 2023: वैश्विक स्तर पर कंपनी के कर्मचारियों का करीब पांच प्रतिशत है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि कंपनी बदलाव कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में कंपनी ने कई भूमिकाओं को समाप्त कर दिया था।अक्टूबर 2022 में कंपनी ने अपने 1 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।पूरे 10000 छंटनी मार्च के अंत तक पूरी हो जाएगी। 

Microsoft 2023: प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने नए साल में बड़ा झटका देने जा रही है। करीब 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह वैश्विक स्तर पर कंपनी के कर्मचारियों का करीब पांच प्रतिशत है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि कंपनी बदलाव कर रही है।

प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। यह दुनियाभर में काम कर रहे उसके कुल कर्मचारियों का पांच प्रतिशत है। कंपनी मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों और उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं के कारण यह कदम उठा रही है।

माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने अपने कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि कंपनी अपनी मूल्य अवसंरचना को राजस्व और उपभोक्ता मांग के अनुपात में करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम ऐसे बदलाव कर रहे हैं, जिनसे वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के अंत तक 10,000 कर्मी कम हो जाएंगे। यह हमारे कर्मियों की कुल संख्या का पांच प्रतिशत से कम है।

हम जानते हैं कि यह समय हर संबद्ध व्यक्ति के लिए चुनौतीपूर्ण है।’’ कंपनी ने बताया कि प्रभावित कर्मियों को क्षतिपूर्ति भुगतान, छह महीनों तक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, दो महीने पहले नौकरी से निकालने का नोटिस दिया जाएगा। इससे पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप की मूल कंपनी मेटा ने पिछले साल नवंबर में 11,000 से ज्यादा कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया था।

यह संख्या उसके कुल कर्मियों का लगभग 13 प्रतिशत थी। वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता के कारण कंपनियां खर्चे में कमी और संचालन को पुनर्गठित करने के लिए मजबूर हो गई हैं। इस बीच, अमेजन 18,000 से ज्यादा कर्मियो को नौकरी से निकाल रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने निकाले जाने वाले कर्मचारियों को सूचना दे दी है।

इसमें से कुछ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। कंपनी ने कहा कि वह अपने हार्डवेयर विभाग में भी बदलाव कर रही है और पट्टे पर लिए गए अपने कुछ कार्यालय परिसरों की संख्या कम करेगी। कंपनी के इन कदमों से लगभग 1.2 अरब डॉलर की बचत होगी।

टॅग्स :माइक्रोसॉफ्टMicrosoft Indiaबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी